रामगढ़ताल में बनेगा ईको-फ्रेंडली बैंबू रेस्टोरेंट, मिली मंजूरी

 गोरखपुर  रामगढ़ताल को पर्यटन की दृष्टि से और आकर्षक बनाने की दिशा में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को बड़ी सफलता मिली है। नया सवेरा पार्ट-2 से जुड़े टर्टल आइलैंड पर प्रस्तावित अत्याधुनिक ईको-फ्रेंडली बैंबू रेस्टोरेंट को राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंजूरी मिलने के बाद जीडीए अब इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जल्द ही रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी करेगा। चयनित एजेंसी रेस्टोरेंट का निर्माण और संचालन करेगी, जबकि निर्माण की गुणवत्ता और डिजाइन संबंधी मानक जीडीए तय करेगा। प्रस्तावित बैंबू रेस्टोरेंट नया सवेरा पार्ट-2 से…

Read More