रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल उपकरण खरीद घोटाले में 40 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायपुर  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर में चिकित्सा उपकरण एवं री-एजेंट खरीद घोटाले के संबंध में बड़ी कार्रवाई की है। पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत ईडी ने छत्तीसगढ़ में शशांक चोपड़ा, उनके परिवार के सदस्यों, व्यावसायिक संस्थाओं और राज्य के अधिकारियों सहित अन्य सहयोगियों के आवासीय व कार्यालय परिसरों में 30 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक छापेमारी अभियान चलाया। 40 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त इस दौरान 20 स्थानों पर तलाशी ली गई। छापे के दौरान बैंक खातों में जमा राशि, सावधि जमा, डीमैट खातों में शेयर…

Read More

ED का खुलासा: शराब घोटाले की रकम से चैतन्य बघेल ने रियल एस्टेट में लगाए 16.70 करोड़

रायपुर  छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल को लेकर ईडी ने बड़ा दावा किया है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि चैतन्य ने शराब घोटाले से प्राप्त 1000 करोड़ रुपए से अधिक आय का प्रबंधन किया। साथ ही अपनी रियल एस्टेट परियोजना के विकास के लिए 16.7 करोड़ रुपए का इस्तेमाल किया। चैतन्य राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे हैं। चैतन्य बघेल को ईडी ने 18 जुलाई को उनके 38वें जन्मदिन पर भिलाई के मानसरोवर कॉलोनी स्थित उनके घर से गिरफ्तार…

Read More

ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस: ED ने गूगल-मेटा को फिर भेजा समन, 28 जुलाई को पेशी

नई दिल्ली भारत में टेक्नोलॉजी कंपनियों और कानून विभाग दोनों के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक कंपनियों Google और Facebook की पेरेंट कंपनी Meta को समन भेजा है। यह समन भारत में तेजी से फैल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टा ऐप्स को प्रमोट और एडवर्टाइज करने के मामले में भेजा गया है। ED की मानें तो Google और Meta ने ऐसे कई ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म्स के विज्ञापन पब्लिश किए और एल्गोरिदम के जरिए उन्हें प्रमोट किया, जिससे उनका…

Read More

छत्तीसगढ़ :दुर्ग में होटल-कारोबारी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर ED की रेड

दुर्ग  छत्तीसगढ़ के एक बड़े कारोबारी के घर ईडी की टीम पहुंची है. ईडी की रेड दुर्ग जिले में पड़ी है. दीपक नगर दुर्ग में छत्तीसगढ़ के एक बड़े कारोबारी, होटल व्यवसायी और सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के बंगले पर ईडी छापे की कार्रवाई जारी है. दुर्ग में होटल व्यवसायी के घर ईडी: सूत्रों के अनुसार, सुबह-सुबह 6:00 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर ईडी के अधिकारी होटल व्यवसायी के घर पहुंचे.उन्होंने पहले गेट पर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड से परिचय पत्र दिखाकर दरवाजा खुलवाया, फिर घर के…

Read More

विधायक एसएन सुब्बा रेड्डी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में 5 ठिकानों पर छापे

बेंगलुरु प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक के विधायक एसएन सुब्बा रेड्डी और उनके परिजनों के खिलाफ विदेशी संपत्तियों को कथित तौर पर छुपाने को लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए) की धारा 37 के तहत ईडी ने बेंगलुरु के 5 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। विधायक सुब्बा रेड्डी के आवास, उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान और करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी तलाशी अभियान चला रही है। यह छापेमारी कथित तौर पर उनके और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा विदेशों…

Read More

ED का नया रडार: विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती समेत कई सितारों पर जांच शुरू

मुंबई  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेलंगाना में एक बड़े सट्टेबाजी घोटाले की जांच के तहत 29 फिल्मी हस्तियों, यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  साउथ फिल्म इंडस्ट्री एक नए विवाद के घेरे में है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेलंगाना के 29 फिल्मी सितारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर्स के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार के आरोप में जांच शुरू की है। इस लिस्ट में मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, मंचु लक्ष्मी, और कई अन्य जाने-माने नाम शामिल हैं। मामले की…

Read More

जयपुर में ED की रेड,रोल्स रॉयस, बेंटले, मर्सडीज, लैंडक्रूजर, घर में मिलीं 100 करोड़ की गाड़ियां सीज

जयपुर जयपुर में ईडी ने डिबॉक इंडस्ट्रीज और नेचुरो इंडिया बुल कंपनी पर छापामारी की। रेड के दौरान नकदी के अलावा करीब 100 करोड़ रुपये कीमत वाली लग्जरी कारें भी सीज की गईं। इनमें रोल्स रॉयस, बेंटले, मर्सडीज, लैंडक्रूजर जैसी महंगी कारें शामिल हैं। कई ठिकानों पर छापामारी हुई। इसमें कंपनी के संचालक मुकेश मनवीर का घर भी शामिल था। संचालक पर 100 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप है। ये छापामारी वैशाली नगर, लोहिया कॉलोनी, टोंक, कोटा सहित कई ठिकानों पर हुई, लेकिन रेड का केंद्र बिन्दु जयपुर…

Read More

ACB-EOW की छापेमारी रायपुर में कांग्रेस नेताओं के घर दबिश, दंतेवाड़ा में लखमा के करीबियों के ठिकाने पर चल रही तलाशी

रायपुर  छत्तीसगढ़ में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. प्रदेश में हुए शराब घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडल्ब्यू की टीम ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकाने पर फिर छापा मारा. शनिवार सुबह ईओडलब्यू की टीम ने रायपुर, जगदलपुर, सुकमा, तोंगपाल, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर सहित करीब 15 ठिकानों पर दबिश दी है. लगभग 100 अफसरों की अलग-अलग टीमों ने छापा मारा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, सुकमा और अंबिकापुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और…

Read More

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर कसा ईडी का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा

लखनऊ यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की फर्म गंगोत्री एंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ED ने छापेमारी की है. लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ये छापेमारी की गई है. 1500 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में सीबीआई जांच पहले से ही चल रही है. अब ED ने भी PMLA एक्ट में केस दर्ज किया है. आपको बता दें कि बसपा से विधायक रहते हुए दिवंगत बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम…

Read More

छत्तीसगढ़-महादेव सट्टा एप मामले में ED ने आरोपी संदीप फोगला को किया कोर्ट में पेश, 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

रायपुर. महादेव सट्टा एप मामले में ED की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता से संदीप फोगला को गिरफ्तार किया, जिसे आज ED के विशेष कोर्ट में पेश किया गया. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. अब 10 फरवरी को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि संदीप फोगला को ईडी की टीम ने कलकत्ता में छापा मारकर पकड़ा था. संदीप पर आरोप है कि वह सट्टे के कारोबार से कमाए पैसे…

Read More

ईडी का मुरैना में डेयरी कारोबारी के घर छापा, बंद कमरों के ताले तोड़कर हो रही जांच

मुरैना  मध्य प्रदेश के मुरैना के गणेशपुरा में रहने वाले डेयरी कारोबारी नरेंद्र मोदी, किशन मोदी के घर सुबह 9 बजे ईडी की टीम पहुंची। सीआरपीएफ जवानों की निगरानी में घर के बंद कमरों के ताले तोड़कर छानबीन चल रही है। मोदी बंधु के जयश्री गायत्री फर्म है और मिल्क मैजिक ब्रांड से पनीर, दूध आदि के बड़े प्लांट हैं। बताया जा रहा है कि, नरेंद्र मोदी व किशन मोदी के यहां पहले मुरैना में छापा पड़ा था, तब परिवार रायपुर पलायन कर गया था। जहां शिफ्ट हुए वहां-वहां हुई…

Read More

राजस्थान-जयपुर और मुंबई में 10 जगह ईडी की छापेमारी, टोरेस पोंजी से जुड़े धन शोधन मामले में कार्रवाई

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को टोरेस निवेश नामक एक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। इस मामले में कई निवेशक को कथित तौर पर ठगी का शिकार हुए थे। छापेमारी मुंबई और जयपुर के लगभग 10-12 स्थानों पर की गई। बता दें कि ईडी ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आपराधिक शिकायत दर्ज की थी। अब तक 3,700 से अधिक निवेशकों ने मुंबई पुलिस से धोखाधड़ी…

Read More

ग्वालियर पूर्व रजिस्ट्रार के के अरोरा के घर पर ईडी का छापा

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर है। ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने शुक्रवार (17 जनवरी) को पूर्व सब रजिस्ट्रार के घर छापा मारा है। ईडी की टीम सुबह 5 बजे मुरार स्थित सीपी कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सब रजिस्ट्रार केके अरोड़ा के घर पहुंची। अरोड़ा घर पर नहीं मिले। ED के अधिकारी अरोड़ा के घर पर मिले दस्तावेज की जांच कर रहे हैं। अरोड़ा पिछले 20 दिन से घर पर नहीं हैं। अपने बेटे के पास बेंगलुरू में हैं। खबर है कि केके अरोड़ा आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल…

Read More

छत्तीसगढ़-पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटा हरीश गिरफ्तार, शराब घोटाले में ईडी का एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को कवासी लखमा ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे हुए थे, जहां उनकी गिरफ्तारी हुई है। दूसरी ओर ईडी दोनों को लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हो गई है। इसकी पुष्टि ईडी के वकील सौरभ चंद्राकर ने की है। बता दें कि शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा से इससे पहले दो बार ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की…

Read More

ED को सट्टेबाजी आरोपी के बैंक लॉकर से मिला 3.5 किलो से ज्यादा सोना

इंदौर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इंदौर की टीम ने क्रिकेट की ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल आरोपितों के बैंक लाकर से विदेशी सोना जब्त किया है। ईडी ने सट्टेबाजी में आरोपित संजय अग्रवाल के बैंक लॉकर को मंगलवार को खुलवाकर जांच की। इस दौरान विदेशी सोने के बिस्किट जिनका वजन 3.50 किलो है, बरामद हुए। साथ में 750 ग्राम गहने भी मिले हैं। इन सबकी कुल कीमत 3.36 करोड़ आंकी गई है। सोने और गहनों को ईडी ने जब्त कर लिया है। इंदौर और लुधियाना पहुंची थी टीम 12 दिसंबर को ईडी…

Read More