इंदौर से गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी,15 अप्रैल से इंदौर और गोवा के बीच नई फ्लाइट चलाई जाएगी

इंदौर 15 अप्रैल से इंदौर और गोवा के बीच नई फ्लाइट चलाई जाएगी। फ्लाइट का संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा किया जाएगा। फ्लाइट के शुरू हो जाने से इंदौर से गोवा जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा हो जाएगी। न सिर्फ गोवा, बल्कि गोवा के आसपास पहुंचने के लिए यात्रियों को इंदौर से अब ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, इंडिगो एयरलाइंस द्वारा पहले ही गोवा के लिए फ्लाइट संचालित की जा रही है। मौजूदा फ्लाइट का समय इंदौर से प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे है, जबकि नई फ्लाइट…

Read More

इंदौर एयरपोर्ट पर समर सीजन में कई नए रूटों पर विमान कंपनियां उड़ानें शुरू करेंगी

इंदौर  इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर चार दिन बाद लागू होने वाले समर सीजन में रायपुर, जबलपुर, गोवा, पुणे, भुवनेश्वर जैसे शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी। विमान कंपनियों ने इन उड़ानों की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है। रायपुर, जबलपुर और पुणे के लिए 30 मार्च से सीधी उड़ान संचालित होगी। इन उड़ानों के शुरू होने के बाद रायपुर, जबलपुर के लिए दो-दो उड़ानों की सुविधा मिलने लगेगी। वहीं रायपुर उड़ान 31 मार्च से विशाखापटनम तक जाएगी। यह उड़ान इंदौर से रवाना होकर रायपुर…

Read More

समर शेड्यूल लागू होने के पहले एयरलाइंस कंपनियां नई फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया, देखें शेड्यूल

इंदौर समर शेड्यूल लागू होने के पहले एयरलाइंस कंपनियां नई फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर रही हैं। इंदौर के लिए तीन रूटों की नई फ्लाइट मिली हैं। ट्रेवल्स एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एमपीसीजी के सचिव अमित नवलानी में बताया, रायपुर के लिए सुबह की फ्लाइट की जरूरत थी जो मिल चुकी है। इसी के साथ विशाखापट्टनम भी जुड़ गया है। इसी तरह जबलपुर के लिए भी एक और फ्लाइट मिली है। नवलानी ने बताया, विशाखापत्तनम, रायपुर के लिए 31 मार्च और जबलपुर के 30 मार्च से फ्लाइट का संचालन होगा।…

Read More

अमृतसर में फ्लाइट हुई लैंड, US से डिपोर्ट 104 अवैध प्रवासी भारतीय लाए गए, 13 बच्चे भी शामिल

अमृतसर डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 प्रवासी भारतीयों को लेकर यूएस मिलिट्री एयरक्राफ्ट भारत पहुंच गया है. इस विमान ने पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया. विमान के जरिए 79 पुरुष और 25 महिलाएं भारत पहुंचे. जिनमें 13 बच्चे भी शामिल हैं. ख़बरों के मुताबिक पंजाब पुलिस और अमृतसर जिला प्रशासन की टीमें हवाई अड्डे पर मौजूद थे. इसके अलावा एयरपोर्ट के अंदर अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी भी थे. जानकारी के मुताबिक, डिपोर्ट किए गए लोगों को वतन वापसी पर गिरफ्तार…

Read More

महाकुंभ के लिए एअर इंडिया चलाएगी डेली फ्लाइट्स, जानें किराया और शेड्यूल

प्रयागराज एयर इंडिया महाकुंभ के लिए आ रही हवाई यात्रा की भारी मांग को पूरा करने के लिए अस्थायी रूप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और प्रयागराज के बीच दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइन ने मंगलवार को बयान में कहा कि वह 25 जनवरी से 28 फरवरी तक इस रूट पर दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी। उड़ानों में इकॉनमी और प्रीमियम इकॉनमी श्रेणी की सीटें होंगी। बयान में कहा गया, ‘‘दोनों दिशाओं में सुविधाजनक समय यानी दिन में रवानगी के साथ ये उड़ानें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी…

Read More

इंदौर को बड़ी सौगात, हैदराबाद शहर का सफर होगा आसान, आज से फ्लाइट शुरू

इंदौर  इंदौर के लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि 15 जनवरी यानि आज  से दक्षिण भारत के एक और बड़े शहर के लिए देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है, एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से इस फ्लाइट का संचालन किया जाएगा, जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. यह फ्लाइट हर दिन शाम के वक्त चलेगी. जिससे लोगों को सफर अब और आसान होना शुरू होगा. इंदौर से हैदराबाद के चलेगी फ्लाइट इंदौर से हैदराबाद के सीधी फ्लाइट की शुरुआत 15 जनवरी से शुरू…

Read More

तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि जाने वाले विमान की चेन्नई में आपातकालीन लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

चेन्नई. कोच्चि जाने वाले एक निजी विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद सोमवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। विमान में 100 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, चेन्नई से 117 यात्रियों को लेकर विमान कोच्चि के लिए रवाना हुआ। बाद में तकनीकी गड़बड़ी का पता लगने के बाद पायलट ने विमान को वापस चेन्नई की तरफ मोड़…

Read More

भोपाल से हैदराबाद-बेंगलुरु के लिए नई उड़ानें दिसंबर से

भोपाल  भोपाल का दक्षिण भारत के साथ हवाई कनेक्शन जल्द ही पहले से मजबूत हो जाएगा। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भोपाल से हैदराबाद एवं बेंगलुरु उड़ान शुरू करने की तैयारी की है। जल्द ही बुकिंग शुरू हो जाएगी। 15 दिसंबर से नई उड़ाने संभावित हैं। इस रूट पर अभी तक इंडिगो की उड़ानें संचालित हैं। अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को कम किराये में सीट मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। प्रतिस्पर्धा का मिलेगा लाभ भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन लंबे समय…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर में नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां नागपुर से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट का इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में बम मिलने की सूचना के बाद  विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. रायपुर एयरपोर्ट पर  विमान खड़ा है. जिसकी जांच की जा रही है. दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट नागपुर से कोलकाता जा रही थी. इस बीच फ्लाइट में बम की सूचना मिली है. जिसके बाद  आनन-फानन में इंडिगो की फ्लाइट को रायपुर में…

Read More

भोपाल से गोवा का हवाई सफर एक दिसंबर से शुरू होगी सीधी उड़ान, यहां देखें शेड्यूल

भोपाल इंडिगो एयरलाइंस एक साल बाद फिर से भोपाल से गोवा का हवाई संपर्क जोड़ने जा रही है। कंपनी ने एक दिसंबर से भोपाल-गोवा उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस रूट पर 180 सीटों वाला बोइंग विमान चलाया जाएगा। भोपाल से गोवा तक का सफर एक घंटा 50 मिनट में पूरा होगा। गौरतलब है कि इंडिगो ने मई 2023 में पहली बार भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान शुरू की थी, लेकिन करीब छह माह बाद ही इसे बंद कर दिया गया। सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों…

Read More