झालावाड़ राजस्थान के झालावाड़ जिले के हीरा कुंवर बा महिला चिकित्सालय में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। शहर के भोई मोहल्ला निवासी अरुण कश्यप की पत्नी ज्योति कश्यप ने बुधवार दोपहर करीब 11:50 बजे सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। एक साथ चार नवजातों के जन्म की खबर से अस्पताल में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी नवजात समय से पहले जन्मे हैं। बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में…
Read More
