लखनऊ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत श्री जनता हनुमान मंदिर, दीनदयाल नगर, खदरा से हुई, जो विभिन्न मंदिरों से होते हुए सीतापुर रोड स्थित शिव मंदिर, अहीवरनपुर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्री जनता हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा श्री राम जानकी मंदिर, माता मंदिर और हाथी…
Read More
