राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह पर चादर पेश की, अमन-चैन की दुआ

जयपुर  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की ओर से गुरुवार को अजमेर में गरीब नवाज ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर पेश की गई। लोक भवन में पदस्थापित राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियंत्रक हाउस होल्ड शरद तिवारी ने दरगाह  पहुंचकर राज्यपाल की ओर से जियारत कर चादर चढ़ाई।  सालाना उर्स के अवसर पर राज्यपाल बागडे का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। अपने संदेश में हरिभाऊ बागडे ने महान सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के अमन और शांति के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि…

Read More