नई दिल्ली एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से पीछे चल रही इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका सीरीज के तीसरे मैच से पहले लगा है। चोट से परेशान चल रहे तेज गेंदबाज मार्क वुड एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। मार्क वुड को बाएं पैर के घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वे एशेज सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वे पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे, लेकिन दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे।…
Read More
