इंदौर में जायका वित्‍त पोषित एम पी ट्रांसको परियोजनाओं का निरीक्षण

भोपाल जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जायका) के अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की जायका-2 वित्‍त पोषित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जायका जापान का द्वि-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें इवैल्यूएटर हिसाए ताकाहाशी एवं जायका के भारतीय प्रतिनिधि  कुनाल गुप्ता शामिल है। उन्होंने निर्माण कार्यों, उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन की बारीकी से जांच-पड़ताल की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने पीथमपुर स्थित 400 केवी सब स्टेशन में जायका द्वारा वित्तपोषित 315 एमवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर की स्थापना एवं उसकी उपयोगिता संबंधित जानकारी…

Read More