बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सोमवार सुबह शव मिलने से पूरे परिसर में हड़ंकप गया है. मृतक की पहचान तखतपुर के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे के रूप में हुई है. प्रारंभिक तौर पर वारदात में चार नाबालिगों के शामिल होने का आरोप है, जो फिलहाल फरार हैं. जानकारी के मुताबिक, वारदात में शामिल चारों नाबालिगों ने पहले चौकीदार के साथ मारपीट की, फिर हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया और मुंह में गमछा ठूंस दिया. इसके…

Read More