सिरोही. जावाल के कृष्णावती नदी में लंबे समय से नियमों को ताक में हो रहे खनन के विरोध में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कृष्णवती नदी में मशीनरी से भारी मात्रा में हो रहे बजरी खनन को रोकने के लिए जावाल नगर समेत क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जावाल के श्री साचियाव माता मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और धरना दिया। जावाल समेत क्षेत्र के गांवों में संपूर्ण बंद रहा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी यहां पहुंचे।…
Read More
