महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे अयोध्या के संत, देखकर हर कोई रह गया हैरान

उज्जैन  कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में अगहन कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर भस्म आरती के दौरान एक ऐसे संत बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जिन्हें देखकर हर कोई अचंभित रह गया। संत की कद-काठी काफी कम थी, लेकिन इन्होंने अपने मस्तक पर त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला पहन रखी थी। भस्म आरती के बाद उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर भगवान का पूजन-अर्चन किया और फिर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में अयोध्या की…

Read More

महाकाल लोक में जनवरी 2025 तक लाइट एंड साउंड शो के शुरू होगा : कलेक्टर नीरज कुमार

उज्जैन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में जनवरी महीने से साउंड एंड लाइट शो के माध्यम से श्रद्धालुओं को अद्भुत आनंद की अनुभूति होने वाली है. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकाल लोक में दुकान लेने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि दुकान अधिक शीघ्र शुरू नहीं की गई तो आवंटन निरस्त हो जाएगा. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने  महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक और प्रसादम क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जो दुकानें नीलामी के पश्चात आवंटित हुई थीं, उनके प्रारंभ होने…

Read More

महाकाल मंदिर : भस्म आरती अब होगी हाईटेक, प्रवेश पर RFID बैंड पहनना होगा अनिवार्य

उज्जैन उज्जैन महाकाल मंदिर में नए नियम लागू किए गए है. भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए अब भक्तों को खास तरह की आईडी की जरूरत होगी. इससे पहले भी RFID के जरिए मंदिर में एंट्री (Mahakal Mandir Entry New Rules) दी जाती थी. लेकिन, शुक्रवार से RFID लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. भस्म आरती में शामिल होने के लिए भक्तों की एंट्री में सख्ती लाई गई है. अगर आपके पास RFID नहीं होगा, तो आपको भस्म आरती में शामिल होने से मना कर दिया जाएगा. अवैध वसूली…

Read More

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर वसूली करने वाले गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज, प्रशासक ने निरीक्षण कर पकड़ी थी धांधली

उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने वाले सुरक्षागार्ड के खिलाफ महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के सुरक्षाकर्मी पर बेंगलुरु के श्रद्धालु से 16,500 रुपये लेने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार तडके भस्म आरती के दौरान मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान, मंदिर में सुरक्षा देने वाली क्रिस्टल कंपनी का कर्मचारी लवजीत शंख द्वार से चार श्रद्धालुओं को…

Read More

जल्द ही महाकाल की नगरी उज्जैन के ऊपर 10,000 फीट से छलांग लगाने का अनुभव करने का अवसर मिलेगा

 उज्जैन मध्य प्रदेश टूरिज्म लगातार चौथे स्काईडाइविंग फेस्ट को होस्ट कर रहा है। इस फेस्ट का उद्देश्य पूरे राज्य में एडवेंचरस टूरिज्म को बढ़ावा देना और पर्यटन गतिविधियों का विस्तार करना है। इसमें शामिल होने वालों को महाकाल की नगरी उज्जैन के ऊपर 10,000 फीट से छलांग लगाने का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। तीन महीने चलेगा आयोजन सीएम मोहन यादव की इच्छानुसार ही इस फेस्ट का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 9 नवंबर से 9 फरवरी तक चलेगा। मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि राज्य को…

Read More

फिर बदली महाकाल मंदिर में व्यवस्था…जानिए प्रोटोकाल कार्यालय अब कहां हो गया शिफ्ट

उज्जैन महाकाल मंदिर में दीपावली के बाद बढ़ती भीड़ को देखते हुए दर्शन वीआईपी व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। मंदिर का प्रोटोकाल कार्यालय मानसरोवर से बदलकर महाकाल लोक के कंट्रोल रूम भवन में शिफ्ट किया गया है। नई व्यवस्था के तहत प्रोटोकाल से दर्शन करने आने वाले वीआईपी दर्शनार्थी को अब प्रोटोकाल कार्यालय तलाशने में आसानी होगी। यहां से उन्हें पेड (250 रुपए प्रति व्यक्ति) और एफओसी (मुफ्त) दर्शन की पर्ची जारी करने की व्यवस्था की गई है। यह पर्ची लेकर दर्शनार्थी प्रोटोकाल कर्मचारी के साथ वीआईपी मार्ग से…

Read More

उड़ीसा की कंपनी लगाएगी महाकाल मंदिर के लिए 1.76 किलोमीटर में रोप-वे, स्टेशन से घट जाएगी दूरी

 उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक ले जाने वाला रोप वे उड़ीसा की कंपनी बनायेगी। कंपनी का टेंडर फाइनल हो गया है। माना जा रहा है कि साल 2026 तक यह पूरा हो जायेगा। महाकाल दर्शन के लिए दर्शनार्थी उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे से आ-जा सकेंगे। इसके लिए उड़ीसा की एमएस इंफ्रा इंजीनियर कंस्ट्रक्शन कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने इनिशियल वर्क भी शुरू कर दिया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से नूतन स्कूल-महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय तक बनने वाला यह रोप-वे 1.76 किलोमीटर लंबा…

Read More

महाकाल लोक से पकड़ी गई है संदिग्ध महिला, पांच आधार कार्ड, उर्दू में लिखे दस्तावेज…

उज्जैन  महाकाल लोक में तैनात सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला को जब पकड़ने की कोशिश की गई, तब वह भागने का प्रयास करने लगी। सुरक्षा एजेंसी ने उसे महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, महिला की तलाशी ली गई तो उसके झोले से उर्दू में लिखे कुछ दस्तावेज और 5 आधार कार्ड बरामद हुए हैं। आधार कार्ड में अलग-अलग नाम महिला के पास जो आधार कार्ड मिले हैं, उस पर मुस्लिमों के नाम हैं। सभी पर अलग-अलग नाम…

Read More

पितृ तर्पण करने दुबई से उज्जैन आया 82 तीर्थयात्रियों का जत्था

उज्जैन भारत अद्भुत देश है धार्मिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से यह देश दुनिया भर में विख्यात है। यही वह देश है, जिसे कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। इसी राष्ट्र के मध्य भाग मे उज्जैन ऐसा शहर हैं, जिनकी अपनी विरासत है। अवंतिका नगरी यानी उज्जैन अपने आप में धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और कई चमत्कार समेटे हुए है। सामान्य तौर पर भी देश-दुनिया के सनातनियों की आस्था का यह अद्भुत और बहुत बड़ा केंद्र है। इसीलिए देश-विदेश से बड़ी संख्या मे लोग यहां पहुंचते हैं। यह…

Read More

महाकालेश्वर मंदिर में पांच दिन रहेगी उमा-सांझी महोत्सव की धूम, 28 सितंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम

उज्जैन शिव एवं उमा का प्रकृति और पुरुष का उत्सव श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमा-सांझी महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह महोत्सव 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उमा-सांझी के पूजन की परंपरा प्राचीन संस्कृति पर आधारित है। पांच दिवसीय आयोजन में मंदिर के सभा मंडप में धार्मिक झांकियां तथा सांझी सजाई जाएगी। भगवान महाकाल मनमहेश रूप में कोटि तीर्थ कुंड में नौका विहार करेंगे। प्रतिदिन शाम को लोक कलाकार गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देंगे। ग्वालियर के ढोली बुआ नारदीय संकीर्तन से…

Read More

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जल्द शुरू हो सकता है प्रवेश

 उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गर्भगृह में एक बार फिर भक्तों का प्रवेश शुरू हो सकता है। 19 सितंबर के बाद होने वाली मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में गर्भगृह में प्रवेश शुरू करने को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। समिति सदस्य इस पर चर्चा करेंगे। प्रवेश शुरू करने को लेकर अंतिम निर्णय प्रबंध समिति का रहेगा। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बीते दो साल से सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद है। केवल मंत्री, सांसद व विभिन्न अखाड़े के महामंडलेश्वर को विशेष अनुमति पर गर्भगृह में प्रवेश दिया जा रहा है।…

Read More

द्रौपदी मुर्मू उज्जैन आने वालीं 10वीं राष्ट्रपति होंगी, महाकालेश्वर मंदिर और मंदिर पहुंच मार्ग की विशेष साज-सज्जा के निर्देश

उज्जैन इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होने आएंगी और इसी दिन 19 सितंबर को वे महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इसी दिन वे उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति भवन से उनका कार्यक्रम जारी होने के बाद उज्जैन में पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। एसपी ने राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक ली ।…

Read More

अजब संयोग… बाबा महाकाल की शाही सवारी और सोमवती अमावस्या साथ- साथ

उज्जैन आज सोमवती अमावस्या है। उज्जैन में भाद्रपद की कृष्ण पक्ष अमावस्या के योग में बाबा महाकाल की छठवीं सवारी निकाली जाएगी। शाम 4 बजे राजाधिराज महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। भक्तों को एक साथ 6 स्वरूपों में दर्शन देंगे। सवारी 6 घंटे बाद रात 10 बजे वापस महाकाल मंदिर लौटेगी। सात किमी तक निकलने वाली सवारी में 70 भजन मंडलियां ‎शामिल होंगी। डिंडौरी और अनूपपुर का जनजातीय ‎समूह सहभागिता करेगा। जानें सवारी में कौन कहां रहेगा महाकाल की सवारी में सबसे आगे मंदिर का प्रचार वाहन, यातायात…

Read More

Sawan 2023 : श्रावण मास के पहले सोमवार मंदिरों में उमड़ी शिवभक्‍तों की भीड़, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, कटगी/कसडोल, 10 जुलाई, 2023 कटगी। आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। कटगी के प्रसिद्ध बड़े मंदिर, शनि देव मंदिर सहित अन्‍य भी शिवालयों में सुबह से भक्‍तों की भीड़ उमड़ चुकी है। बड़ी संख्‍या में भक्‍त मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा गांव गूंज रहा है। इस साल दो माह तक चलने वाले श्रावण मास में आठ सोमवार का संयोग बन रहा है। 10 जुलाई को पड़ रहे पहले श्रावण सोमवार की पूर्व…

Read More