मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में देंगे विकास की अनेक सौगातें

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत एवं अमृत योजना में प्रदेश में 685 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जायेगा। स्वच्छता दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में चलाये गये स्वच्छता पखवाड़े में जिस जूनून से प्रदेशवासियों ने सहभागिता की, वह सराहनीय हैं। कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में गांधी जयन्ती पर 2 अक्टूबर प्रात: 10 बजे होने वाले कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास,…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती विजयादशमी के पावन पर्व पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे

भोपाल देवी अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण के कार्यों की स्मृति में विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनकी 300वीं जयंती पर उनके शासन स्थल महेश्वर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्रि-परिषद के सदस्य अपने-अपने प्रभार के अथवा विधानसभा क्षेत्र के जिलों में, सांसदगण अपने संसदीय क्षेत्र के जिलों में और विधायकगण अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य शासन द्वारा आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये समस्त जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आदेश जारी किये गये हैं।  

Read More

स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर किया जा रहा है सशक्त, निःशुल्क दवाओं की संख्या के साथ जाँच सुविधा में हुई वृद्धि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में और उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल के सशक्त निर्देशन में मध्यप्रदेश सरकार पूरी ताकत से स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने, जरूरी स्टाफ और अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी है, जिससे राज्य के हर कोने में लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। सरकार का लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश देश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य मानकों वाला राज्य बने और आने वाले समय में प्रमुख मेडिकल हब के रूप में भी विकसित हो। मध्यप्रदेश सरकार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं को राज्य के हर…

Read More

सागर की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से बुन्देलखंड को मिलेगी औद्योगिक गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखंड क्षेत्र को केन-बेतवा परियोजना की सौगात देकर पूरे क्षेत्र के समग्र विकास के नये द्वार खोल दिये हैं। इससे कृषि के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। आगामी 27 सितम्बर को सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव से वीरों की धरती के रूप में विख्यात बुंदेलखंड को एक नई पहचान मिलने के साथ औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्रीय अंचलों में होने वाली…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले की सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया, आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में दमोह-कटनी स्टेट हाई-वे पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में नागरिकों की मृत्यु होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क हादसे में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति देने और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपए…

Read More

राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिये विभिन्न औद्योगिक समूहों के प्रमुखों से निरंतर वन-टू-वन चर्चा विभिन्न मंचों पर की जा रही है। इससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। वन-टू-वन चर्चा से उद्योगपतियों को उद्योग स्थापना में आने वाली दिक्कतों एवं उनके निराकरण पर सकारात्मक चर्चा कर निराकरण भी हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसी क्रम में शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में 31 प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Read More

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रखी है एक नए सशक्त और समृद्ध भारत की नींव- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्म-दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया से चर्चा में कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को नेतृत्व प्रदान करने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी विश्व के महनीय नेता के रूप में स्थापित हुए हैं। उनकी दूरगामी नीतियों के परिणाम स्वरुप भारत विश्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक नए…

Read More

दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता बढ़ायी जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। शासन का प्रयास है कि दुग्ध संघ के माध्यम से दुग्ध उत्पादक किसान अधिकाधिक रूप से लाभान्वित हों। प्रत्येक किसान परिवार के पास कम से कम 50 हजार रुपए बोनस राशि पहुंचे। उज्जैन दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता को 10 लाख टन तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही दुग्ध संघ की भूमिका को धरातल स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में रविवार को सहकारी दुग्ध संघ के कर्मचारी संवाद…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामनंद स्वामी संप्रदाय के श्रद्धालुओं को दिया स्वागत संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामानुज कोट पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री रंगनाथचार्य महाराज के जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धर्म नगरी उज्जैन में प्रदेश के अलग-अलग पंथों, धर्म और मत के श्रद्धालुओं एवं धर्मावलंबियों का आगमन होता है, उन सबका अभिनन्दन है। उन्होंने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कहा कि धर्माचार्य अपने-अपने पंथ के अनुसार मानव कल्याण की भलाई के मार्ग को अपनाते हुए जातिवाद, छुआ-छूत और भेदभाव को दूर करने में आगे आएं। परम पूज्य रामानंद स्वामी…

Read More

मुख्यमंत्री यादव ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान पर निशाना साधा, अधिकारियों-कर्मचारियों का अपमान नहीं सहेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर सख्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्थन में दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी के  द्वारा भी अधिकारियों और कर्मचारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल नर्मदापुरम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अधिकारियों को लेकर बयान दिया था। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि रस्सी जल गई लेकिन बट नहीं गया। पिछले 20 सालों से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता से बाहर है। बीच में कुछ समय मिला लेकिन…

Read More

वीरांगना रानी दुर्गावती के सम्मान में उनकी प्राचीन राजधानी में होगी मंत्रि-परिषद की बैठक

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वीरांगना रानी दुर्गावती का योगदान ऐतिहासिक था। शौर्य की प्रतीक रानी युद्ध संचालन में दक्ष थीं। उन्होंने बाहरी हमलावरों को निरंतर परास्त किया। लगातार 51 युद्ध जीतने के बाद उनका आखिरी युद्ध भी प्रेरणादायी था, जिसमें उन्होंने पराजय की स्थिति देखते हुए शत्रु के हाथ मारे जाने की बजाय कटार भोंककर स्वयं की इहलीला समाप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की राजधानी में मंत्रि-परिषद की बैठक और रानी दुर्गावती के जीवन से जुड़े अन्य स्थानों पर…

Read More

नर्मदा तट पर बसे धार्मिक नगरों और स्थलों के आसपास मांस-मदिरा का उपयोग न हो – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की जीवनदायनी मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक का प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमरकंटक विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया जाए। भविष्य में होने वाली बसाहटों के लिए नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से दूर भूमि चिन्हित कर सेटेलाइट सिटी विकसित की जाए। यह सुनिश्चित हो कि मां नर्मदा के प्राकट्य स्थल अमरकंटक से लेकर प्रदेश की सीमा तक किसी भी बसाहट का सीवेज नर्मदा नदी में नहीं मिले, इसके लिए समय-सीमा निर्धारित कर कार्य…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस बैण्ड दल को एक लाख 70 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद वर्ष 2024-25 की राशि से चंदेरी जिला अशोकनगर में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव के अवसर पर 02रीं बटालियन ग्वालियर के पुलिस बैण्ड दल द्वारा राष्ट्रीयता एवं सांस्कृतिक भावना के अंतर्गत वाद्ययंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति दिए जाने पर पुलिस बैण्ड के 17 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपए कुल एक लाख 70 हजार रुपए राशि की व्यक्तिगत आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा बैण्ड दल को स्वीकृत राशि का भुगतान /समायोजन कलेक्टर जिला भोपाल के…

Read More