पेरिस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थुलासिमथी मुरुगेसन ने हमवतन मनीषा रामदास को हराकर पैरालंपिक खेलों में महिला एकल एसयू5 वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। तमिलनाडु की रहने वाली शीर्ष वरीयता प्राप्त मुरुगेसन ने रविवार रात खेले गए सेमीफाइनल में मनीषा को 23-21, 21-17 से हराया। मुरुगेसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह सपना सच होने जैसा है। मैं खुश हूं लेकिन मुझे फाइनल के लिए तैयारी करनी होगी। मैंने इस मैच के लिए मानसिक रूप से तैयारी की है। मेरे और मनीषा के बीच हमेशा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होती है।’’ एसयू5…
Read More
