नाबालिग को उल्टा लटकाकर सुंघाया मिर्च का धुआं

पांढुर्णा  पांढुर्णा जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग दो नाबालिग बच्चों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. ये मामला मोहगांव का बताया जा रहा है. जहां घड़ी चोरी के आरोप में मासूम को रस्सी से उल्टा लटकाकर बेरहमी से मारा जाता है. इतना ही नहीं एक नाबालिग को उल्टा लटकाकर मिर्ची का धुआं भी दिया जाता है. नाबालिगों को सजा देने का वीडियो 1 नवंबर का है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 3 लोगों को हिरासत में लिया है. वायरल वीडियो…

Read More

इंदौर के युवक से देवास में महिला मित्र के भाई सहित अन्य ने की मारपीट

इंदौर इंदौर से मुस्लिम महिला दोस्त के साथ देवास माता टेकरी से दर्शन कर लौट रहे युवक के साथ लड़की के भाई सहित अन्य लड़कों ने जमकर मारपीट की। उसे पहले शिप्रा ब्रिज के पास रोका। यहां मारपीट कर उसे नकाब पहनाकर देवास तरफ ले गए।  युवक विवेक लोधवाल द्वारा देवास की औद्योगिक थाना पुलिस को की गई शिकायत बताया गया कि वो बाइक से अपनी दोस्त अलीशा खान के साथ देवास में माता टेकरी के दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते वक्त क्षिप्रा ब्रिज पर अलीशा के भाई…

Read More

गुना में जुआ के दांव खेलते पुलिस जवानों का वीडियो आया सामने, लिया गया ये एक्शन

गुना  जिले में एक एसआई का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। एक तरफ तो पुलिस जुए को क्राइम मानती है और लोगों की धरपकड़ करती है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस का खुद ही ताश खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सब इंस्पेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक सब इंस्पेक्टर वर्दी में जुआ खेलते नजर आ रहे है। इस वीडियो में अन्य लोग भी ताश के पत्तों का खेल खेलते दिख रहे हैं। यह मामला पुलिस विभाग के लिए…

Read More

दीपोत्सव पर्व को लेकर मप्र की कानून व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

इंदौर प्रदेश में पांच दिनी दीपोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को धनतेरस से हो रहा है। पहले दिन बाजारों में जमकर खरीदी होगी और लोग अपनी पसंदीदा चीजें खरीदेंगे। शाम को भगवान धनवंतरि की पूजा होगी और सभी के आरोग्य की कामना की जाएगी। इस दौरान प्रदेश के सभी शहरों के बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए पुलिस महकमे ने सभी शहरों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश जारी किए हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। प्रमुख बाजारों में पुलिस बल के साथ ही अग्मिशमन…

Read More

ट्रैवल एजेंसी संचालक की पत्नी ने की खुदकुशी, कारण जांचने में जुटी पुलिस

भोपाल  कोलार इलाके में एक 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली। महिला जब फांसी लगा रही थी, तब उसका पति अपने नौ महीने के बच्चे के साथ हाल में था और टीवी देख रहा था। काफी देर बाद जब पत्नी नहीं दिखाई दी तो उसने कमरे देखा, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना के बाद पहुंची कोलार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू की है, महिला के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच कर रहे…

Read More

पत्नी ने कर दी पति की हत्या, शव को 800 किलोमीटर दूर लगाया ठिकाने

बेंगलुरु कर्नाटक के कोडागु जिले में तीन सप्ताह पहले एक कॉफी बागान में एक अज्ञात जला हुआ शव मिला था। इस मामले में अब पुलिस को एक भयानक हत्या की साजिश का पता चला है। मिली जानकारी के अनुसार, 54 वर्षीय व्यवसायी रमेश कुछ सप्ताह पहले लापता हो गया था। पुलिस को अब पता चला है कि उसकी पत्नी निहारिका, उसके प्रेमी निखिल और एक अन्य आरोपी अंकुर ने व्यवसायी के पैसों के लिए एक भयानक हत्या की साजिश रची और शव को ठिकाने लगाने के लिए राज्य की सीमा…

Read More

मऊगंज में लुंगी वाला SI, रिपोर्ट लिखाने आई महिला को डांटकर भगाया, IG का ऐक्शन

मऊगंज  मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सब-इंस्पेक्टर लुंगी पहनकर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान थाने पहुंची महिला को उसने डांटकर थाने से भगा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी ने दरोगा को लाइन अटैच कर दिया है।  दरअसल, यह पूरा मामला हनुमना थाना क्षेत्र हटा पुलिस चौकी का 24 अक्टूबर की शाम बताया जा रहा है। सहायक उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल ने महिला को डांटकर भगा दिया था।…

Read More

छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, 6 साल बाद जारी हुआ रिजल्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद ये रिजल्ट जारी हुआ है। यह भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था। तब से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब भर्ती बोर्ड द्वारा फाइनल नतीजे घोषित किए गए हैं। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी थी, वह cgpolice.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा बता दें कि 6 साल बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के…

Read More

दिवाली से पहले जयपुर में 729 ठिकानों पर पुलिस की रेड, पकड़े गए 500 हिस्ट्रीशीटर और हथियार तस्कर

 जयपुर राजस्थान (Rajasthan) में दीपावली से पहले पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़ा कैंपेन चलाया है. पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन सक्रिय बदमाशों पर भी नकेल कस दी है, जिनकी वजह से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ता है. इसके लिए जयपुर पुलिस ने  तीन दिन का अभियान चलाकर आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों के करीब 500 सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और हथियार तस्कर  को पकड़ा है. दरअसल, दीवाली पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ  चेन स्नेचिंग और पर्स स्नैचिंग की बढ़ती…

Read More

छत्तीसगढ़ में बलरामपुर में हिरासत में युवक की मौत पर बवाल, भीड़ का थाने पर हमला; महिला ASP घायल

बलरामपुर बलरामपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद शुक्रवार को आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। युवक की डेडबॉडी को जब पुलिस बलरामपुर से उसके गृहग्राम संतोषी नगर ले जा रही थी, तो रास्ते में भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचीं ASP निमिषा पांडे पर महिलाओं ने हमला कर दिया। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में उग्र भीड़ ने एडिशनल एसपी निमिषा पांडे की पिटाई कर दी। महिलाओं ने उन्हें चप्पल से पीटा और उनकी लाठी भी छीन ली।…

Read More

भोपाल पुलिस ने स्टेशन पर पकड़ा नौ क्विंटल मावा, जांच के लिए भेजे सैंपल

भोपाल  आगरा से भोपाल आए नौ क्विंटल मावा बाजार में आपूर्ति करने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही बजरिया पुलिस ने गुरुवार को जब्त किया है। जब चालक उचित जानकारी नहीं दे पाया तो पुलिस ने खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को इसकी जानकार दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मावा जब्त किया। मावे के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि बजरिया पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी…

Read More

प्रेमी से मिलने दिल्ली से हरियाणा गई थी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड, 4 दिन बाद खेत में 4 फीट नीचे मिली लाश

रोहतक करवा चौथ के दिन जब दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 20 साल की सोनी घर से निकली, तो उसके परिवार ने सोचा नहीं था कि यह आखिरी बार होगा, जब वे उसे देख पा रहे हैं. चार दिन बाद सोनी का शव हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव के खेतों में दफन मिला है. कई महीनों से चले आ रहे प्रेम संबंधों का अंत इतना दर्दनाक होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था. खेत में 4 फीट नीचे दबी मिली लड़की की लाश कहानी है बारहवीं क्लास…

Read More

अनूपपुर जैतहरी एवं चचाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग

अनूपपुर जैतहरी एवं चचाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग  3 स्कूलों के 13 वाहन चालकों को किया गया चेक, कोई चालक शराब के नशे में वाहन चलाते नहीं पाया गया ड्रिंक एंड ड्राइव पर अंकुश लगाने हेतु चलाया जा रहा है अभियान अनूपपुर अनूपपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनूपपुर, चचाई, एवं जैतहरी क्षेत्र मे स्थित  प्राइवेट स्कूल के स्कूली वाहन चालकों को चेक करने हेतु अभियान चलाया गया। जिसमे महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी स्कूल अनूपपुर, बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी, एवं आरसी स्कूल…

Read More

स्मलिंग कर लाई जा रही नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने की जब्त

अनूपपुर    पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा अनूपपुर जिले में नशे में प्रयुक्त होने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप के स्मलिंग एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियों  की पतासाजी कराई गई एवं एस.पी. महोदय द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर बुधवार की रात्रि में सतना जिले से एक कार में बड़ी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली कोडिन युक्त कफ सीरप अनूपपुर में खपाये जाने हेतु लाये जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा आने जाने वाले रास्तों पर चेकिंग एवं घेराबंदी की गई जो…

Read More

मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद कार्रवाई, पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ मेघनगर में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ाए जाने के बाद अब झाबुआ से पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी इस तस्कर के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपए है। गौरतलब है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो दिन पहले इंदौर में बयान दिया था कि प्रदेश में राजस्थान के प्रतापगढ़ से ड्रग्स आ रही है। उनके पास सौदागरों की लिस्ट है। तीन लाख की ड्रग लेकर डिलीवरी देने जा रहा था एसडीओपी रूपरेखा यादव…

Read More