प्रदेश के पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, वीडियो रिकॉर्ड कर जुटाएंगे सबूत

भोपाल  मध्य प्रदेश में अपराधों की विवेचना में लगे लगभग 25 हजार पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस मुख्यालय जल्दी टैबलेट उपलब्ध कराएगा। टैबलेट खरीदी के लिए बजट दे दिया गया है। एक जुलाई से नए स्वरूप में तीन कानून प्रभावी होने के साथ ही टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव था, लेकिन बजट की कमी के चलते खरीदी नहीं हो पा रही थी। दरअसल, नए कानूनों में 'भारतीय साक्ष्य अधिनियम' के अंतर्गत ई-साक्ष्य को अनिवार्य किया गया है। इसमें विवेचना अधिकारियों को घटनास्थल से लेकर सभी साक्ष्य की वीडियो रिकॉर्डिंग करनी है। अभी…

Read More

यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर लगाई एक माह की रोक

लखनऊ. दशहरा, दीपावली व छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां एक माह के लिए रद कर दी गई हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने आठ अक्टूबर से आठ नवंबर तक पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगाए जाने का आदेश दिया है। विशेष परिस्थितियों में केवल वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति पर ही किसी को छुट्टी दी जाएगी। आने वाले त्योहारों के दौरान बाजारों से लेकर अन्य स्थानों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More