भोपाल चुनावों में लगातार हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां वोट चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर बीजेपी और चुनाव आयोग को घेर रहे हैं, वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी देश की 5 विधानसभा सीटों पर 'हर बूथ मजबूत' कार्यक्रम शुरू करने जा रहीं हैं। मप्र, उप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा की एक-एक विधानसभा सीटों को इस प्रोग्राम के लिए चुना गया है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी ने 'हर बूथ मजबूत' कार्यक्रम के लिए मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट को चुना है। दिमनी से बीजेपी के…
Read MoreTag: Priyanka Gandhi
केरल BJP ने वायनाड पुलिस से शिकायत की, कहा— ‘प्रियंका गांधी लापता हैं, तुरंत खोजें’
वायनाड केंद्रीय मंत्री और त्रिशूर के सांसद सुरेश गोपी पर केरल कांग्रेस ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहीं आने के लिए उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद, अब भाजपा ने वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंदन पल्लियारा ने वायनाड जिला पुलिस प्रमुख को सौंपी. मुकुंदन पल्लियारा ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रियंका गांधी पिछले तीन महीनों से वायनाड से गायब हैं, और चूरलमाला में हुई भीषण आपदा…
Read Moreसांसद प्रियंका गांधी ने कहा- संयुक्त राष्ट्र के गाजा से जुड़े प्रस्ताव पर विचार न करने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की
नई दिल्ली कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र के गाजा से जुड़े प्रस्ताव पर विचार न करने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने केंद्र सरकार के निर्णय को शर्मनाक और निराशाजनक बताया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यह शर्मनाक और निराशाजनक है कि हमारी सरकार ने गाजा में नागरिकों की सुरक्षा, कानूनी और मानवीय दायित्वों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर विचार न करने का फैसला किया है। 60,000 लोग, जिनमें ज्यादातर…
Read Moreप्रियंका गांधी ने संविधान पर बहस के दौरान लोकसभा में कांग्रेस की ओर से मोर्चा खोला, जाति पर भी की बात
नई दिल्ली प्रियंका गांधी ने संविधान पर बहस के दौरान लोकसभा में कांग्रेस की ओर से मोर्चा खोला। उन्होंने भाजपा नेता राजनाथ सिंह की स्पीच के बाद संसद में अपना पहला भाषण दिया तो जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी तक की सरकारों का बचाव किया। इसके अलावा दादी इंदिरा गांधी की ओर से आपातकाल लगाने की गलती को भी स्वीकार किया। उन्होंने इमरजेंसी को लेकर कहा, 'यहां 1975 की बातें की जाती हैं। उन्होंने कहा कि मैं कहती हूं कि फिर आप भी सीख लीजिए ना। आप बैलेट पेपर से ही…
Read Moreराजस्थान-सवाई माधोपुर की तीन दिवसीय निजी यात्रा पर पहुंचीं प्रियंका, रणथंभौर में टाइगर सफारी का उठाया लुत्फ
सवाई माधोपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों तीन दिवसीय निजी दौरे पर रणथंभौर में हैं। शनिवार शाम उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का आनंद लिया। इस दौरान जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि और उसकी बेटी माही अठखेलियां करती नजर आईं। टाइगर सफारी के दौरान प्रियंका गांधी और बाघिन रिद्धि व माही के बीच करीब दो से तीन घंटे तक लुकाछिपी चलती रही। प्रियंका और दूसरे पर्यटकों ने बाघिन रिद्धि और माही की शिकारी हरकतों का भी लुत्फ उठाया। माही ने…
Read Moreकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा- ‘वायनाड के लोगों को बहाने नहीं, मदद चाहिए’
नई दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि आपदाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और भूस्खलन प्रभावित वायनाड के लोग राज्य और केंद्र सरकारों की ओर उम्मीद के साथ देख रहे हैं तथा उन्हें अब बहाने नहीं चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि वायनाड के लोगों को सम्मान के साथ अपने जीवन को पटरी पर लाने में सक्षम होने के लिए तत्काल मदद की आवश्यकता है। इससे एक दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे पर केरल के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल…
Read Moreप्रियंका गांधी वायनाड में बोलीं, ‘संसद में आपकी आवाज को बुलंद करूंगी’
वायनाड कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने चुनाव में जीत दिलाने के लिए निर्वानच क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह वायनाड के लोगों को कभी निराश नहीं करेंगी। प्रियंका गांधी ने वायनाड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "सबसे पहले मैं आप सभी को आज यहां लाने और मुझे अपना सांसद बनाने के…
Read Moreप्रियंका गांधी ने आज सांसद के तौर पर शपथ ली, इस दौरान हाथ में संविधान की कॉपी लिए रहीं
नई दिल्ली वायनाड लोकसभा सीट से चुनी गईं प्रियंका गांधी ने आज सांसद के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस की नेता शपथ के दौरान हाथ में संविधान की कॉपी लिए रहीं। इस तरह उन्होंने संविधान वाले दांव को भी शपथ के साथ ही चलने की कोशिश की, जिस पर कांग्रेस समेत विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के दौरान नैरेटिव तैयार किया था। लोकसभा इलेक्शन में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि सरकार इसलिए 400 सीट चाहती है ताकि संविधान बदला जा सके और गरीबों का आरक्षण छीन…
Read Moreप्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अक्सर सरकारी कंपनियों की आलोचना की जाती है, पोर्टफोलियो के 18 में से 6 पीएसयू स्टॉक
नई दिल्ली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अक्सर सरकारी कंपनियों की आलोचना की जाती है, लेकिन निवेश के लिए उनकी पहली पसंद पीएसयू शेयर ही हैं। केरल के वायनाड में लोकसभा के लिए उपचुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश किया हुआ है और उनके पोर्टफोलियो में कुल 18 कंपनियां शामिल हैं, जिसमें से 6 कंपनियां सरकारी क्षेत्र की हैं। हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेत्री के कुल स्टॉक पोर्टफोलियो की वैल्यू…
Read Moreचुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बनाया उम्मीदवार
नई दिल्ली चुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा की उम्मीदवारी घोषित कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल से लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों के लिए सदस्यों को पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्री को उम्मीदवार घोषित किया गया है तो वहीं केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट से राहुल ममकूटाथिल और चेलक्करा (SC) से राम्या…
Read Moreप्रियंका गांधी ने विनेश फोगाट के पक्ष में कहा-अन्याय के खिलाफ वोट की शक्ति का इस्तेमाल का इस्तेमाल करने का आह्वान किया
जुलाना(हरियाणा) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी राज्य हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी विनेश फोगाट के पक्ष में बुधवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अन्याय के खिलाफ अपने वोट की शक्ति का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवानों, पहलवानों, किसानों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। भगवान ने कहा है कि जब-जब अन्याय होगा, वो लड़ाई लड़ने के लिए आपके बीच उतरेंगे।…
Read More‘BJP के हाथों लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है’- मल्लिकार्जुन खड़गे
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 24 फ़रवरी, 2023 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए। खड़गे के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी दिखाई दिए। गौरतलब है कि आज से कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन नया रायपुर में शुरू हो जायेगा। आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने रायपुर पहुंचते ही मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में…
Read More145 दिन, 14 राज्यों में 4000 KM का सफर, बर्फबारी के बीच राहुल ने फहराया तिरंगा… भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज
नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 30 जनवरी, 2023 राहुल गांधी के नेतत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 30 जनवरी सोमवार को समापन है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची। जहां राहुल गांधी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया और कहा कि भारत से किया गया वादा पूरा हो गया है। उन्होंने यात्रा को अपने जीवन का सबसे गहरा…
Read Moreत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 28 जनवरी, 2023 त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। त्रिपुरा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। इस सूची में 40 नेताओं के नाम हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही इस सूची में छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग की ओर से 18 जनवरी को घोषित त्रिपुरा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं…
Read More
