उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 28 मार्च, 2023 रायपुर। गुलाब की पंखुड़ी से गुलाल बनाये जाने पर भाजपा द्वारा दिये गये बयान को कांग्रेस ने मुद्दाविहीन भाजपा का प्रलाप बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुष्प देवी-देवताओं पर चढ़ाया जाय, देवालयों पर चढ़ाया जाय, पुष्पगुच्छ के रूप में किसी का स्वागत किया जाय, हार के रूप में राजनेताओं का स्वागत किया जाय, उसके बाद फूल का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण उपयोग होता है उससे खाद बनाया जाय, इत्र बनाया जाय या अगरबत्ती बनाया जाय…
Read MoreTag: rahul gandhi
केंद्रीय ऐजेंसियों की कार्रवाई से ये जाहिर होता है कि ये दमन की राजनीति है- कुमारी सैलजा
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 27 फ़रवरी, 2023 रायपुर। राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद अब प्रभारी कुमारी सैलजा दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। इससे पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी का धन्यवाद करना चाहूंगी, छत्तीसगढ़ के लोगों का, सभी कार्यकर्ताओं का, सभी जो कार्यकर्ता हैं, नेता हैं सबसे पहले उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगी। सब ने मिलकर जो मेहनत की है जो काम किया है, मुझे लगता है कि कई लोग रातभर सो भी नहीं…
Read MoreChhattisgarh : सिरपुर में शादी समारोह में पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी, दूल्हे को दिया अशीर्वाद….
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 फ़रवरी, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सिरपुर पहुंचे। यहां बौद्ध विहार के पास रहने वाले लेखराम पटेल के छोटे भाई के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार वालों को वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद राहुल गांधी, सिरपुर बौद्ध विहार जाते समय रास्ते में…
Read More52 साल हो गए मेरे पास घर नहीं है, आज तक घर नहीं है- राहुल गांधी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 फ़रवरी, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आज आखिरी दिन है। पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी महाधिवेशन को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 1977 की वह कहानी सुनाई जब उनकी मां ने उनसे कहा था कि हम घर छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, 1977 की बात है, जब मैं छोटा सा था। चुनाव आया, मुझे चुनाव के बारे में मालूम नहीं था। उस समय…
Read Moreनारायणपुर जवान के शहीद होने पर भाजपा ने जताया शोक, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट करके साधा कांग्रेस पर निशाना
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 फ़रवरी, 2023 रायपुर। नारायणपुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की दुखद घटना पर भाजपा शोक जताया है। भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सोशल साइट पर ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। नारायणपुर में हुए नक्सल मुठभेड़ के दौरान एक जवान के शहीद होने की दुखद सूचना मिल रही है, वीर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने साथ ही छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अधिवेशन के…
Read MoreRahul Gandhi Live : रायपुर में सभा को संबोधित कर रहे हैं राहुल गांधी…भारत जोड़ो यात्रा समेत अनेक मुद्दों पर राहुल का अनुभव देखें LIVE
उर्वशी मिश्रा, न्यूज डेस्क, रायपुर, न्यूज़ राइटर, 26 फरवरी, 2023 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन 24 फरवरी से जारी है। आज महाअधिवेशन का समापन होना है। इस अवसर पर रायपुर के स्वर्गीय मोतीलाल वोरा सभा स्थल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ ही देर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नजर आएंगे। इससे पहले कांग्रेस के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव को लेकर के कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। साथ ही कांग्रेस का यह राष्ट्रीय महाधिवेशन गेमचेंजर…
Read Moreकांग्रेस का दलित, पिछड़ों और आदिवासियों पर दांव, पार्टी में सभी पदों के किए 50% आरक्षित, महिलाओं और युवाओं को भी मौका
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 25 फ़रवरी, 2023 कांग्रेस पार्टी ने खुद को बदलने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस पार्टी के सभी पदों पर 50% आरक्षण लागू कर दिया गया है। इसमें अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े वर्ग के लोग आदिवासी और महिलाएं होंगी युवाओं को भी कांग्रेस पार्टी ने तरजीह दी है । छत्तीसगढ़ में हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस ने अपने पार्टी के संविधान को बदला है इसकी घोषणा पार्टी के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की है। रायपुर में हुए कांग्रेस के अधिवेशन…
Read MoreCongress 85th convention in Chhattisgarh : रायपुर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, स्वागत में बिछाए गए 20 टन गुलाब के फूल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 25 फ़रवरी, 2023 छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहे कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायपुर पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को फुल देकर उनका स्वागत किया। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में लिए एयरपोर्ट पर 20 टन गुलाब के फूल सड़क पर बिछाए गए थे। साथ ही उनके ऊपर भी फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया…
Read More‘BJP के हाथों लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है’- मल्लिकार्जुन खड़गे
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 24 फ़रवरी, 2023 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए। खड़गे के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी दिखाई दिए। गौरतलब है कि आज से कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन नया रायपुर में शुरू हो जायेगा। आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने रायपुर पहुंचते ही मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में…
Read Moreकांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन : केसी वेणुगोपाल 21 फरवरी को आएंगे रायपुर, अधिवेशन की तैयारी और कार्यस्थल का लेंगे जायजा
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 19 फ़रवरी, 2023 रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल 21 फरवरी को अधिवेशन की तैयारी और कार्यस्थल का जायजा लेने के लिए रायपुर आ रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24, 25 और 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। अधिवेशन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 13 उप समितियां बनाई गई हैं। इसमें पब्लिक मिटिंग समिति चेयरमेन ताम्रध्वज साहू, को. चेयरमेन डॉ. शिवकुमार डहरिया, संयोजक अमरजीत चावला, समन्वयक गिरीश देवांगन,…
Read Moreब्लॉक कांग्रेस खरोरा द्वारा “हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा” का तृतीय चरण संपन्न
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 01 फ़रवरी, 2023 खरोरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्रा द्वारा खरोरा ब्लॉक में चलाये जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा का कल तीसरा चरण का शुभारंभ खरोरा ब्लॉक व रायपुर जिला के साथ ही धरसीवा विधानसभा के अंतिम छोर के गांव कुम्हारी(जारा) में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के तैल्यचित्र मे माल्यार्पण करके व श्रंद्धाजलि अर्पित करके मनाया गया। तत्पश्चात क्षेत्रीय विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उद्योराम वर्मा के नेतृत्व में पुरे कुम्हारी गांव…
Read Moreकश्मीर दौरे से वापस लौटे सीएम भूपेश, केंद्रीय बजट को लेकर कही बड़ी बात….
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 31 जनवरी, 2023 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल श्रीनगर दौरे से वापस रायपुर लौट आए है। श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने असंभव काम को संभव किया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा आसान नहीं है। यह यात्रा हम लोगों के लिए भी बहुत अनुभव देने वाली थी। केंद्रीय बजट को लेकर CM ने कही ये बात कल पेश होने वाले केंद्रीय बजट…
Read More145 दिन, 14 राज्यों में 4000 KM का सफर, बर्फबारी के बीच राहुल ने फहराया तिरंगा… भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज
नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 30 जनवरी, 2023 राहुल गांधी के नेतत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 30 जनवरी सोमवार को समापन है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची। जहां राहुल गांधी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया और कहा कि भारत से किया गया वादा पूरा हो गया है। उन्होंने यात्रा को अपने जीवन का सबसे गहरा…
Read Moreत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 28 जनवरी, 2023 त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। त्रिपुरा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। इस सूची में 40 नेताओं के नाम हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही इस सूची में छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग की ओर से 18 जनवरी को घोषित त्रिपुरा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं…
Read Moreबीजेपी के खिलाफ आरोप पत्र लेकर घर-घर तक पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता – शोभा ओझा
रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा, कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कल से शुरू होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश के साथ भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र लेकर घर-घर तक पहुंचेंगे। शोभा ओझा ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में प्यार और दुलार मिला। हर वर्ग, हर जाति धर्म का व्यक्ति राहुल गांधी से मिला। स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने वाली यह यात्रा रही।…
Read More
