कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी, आज कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे राहुल गांधी

मुंबई कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. यूपी के रायबरेली से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे. सूत्रों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी आज 10 बजे महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे. बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नान पटोले, विजय वडेट्टीवार, पृथ्वीराज चव्हाण,…

Read More

राहुल गांधी ने तमिलनाडु में हुए ट्रेन हादसे को लेकर सरकार पर निशाना साधा, कहा, अब तक नहीं लिया कोई सबक

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में हुए ट्रेन हादसे को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जवाबदेही शीर्ष स्तर से शुरू होती है और अनेक दुर्घटनाओं के बावजूद कोई सबक नहीं लिया गया। उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर कितने परिवारों के तबाह होने के बाद यह सरकार जागेगी? तमिलनाडु के पोन्नेरी-कावरापेट्टई रेलवे स्टेशनों के बीच चेन्नई-गुडूर रेलखंड पर ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से मालगाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं।…

Read More

संसद में भाषण से लेकर रैलियों तक में राहुल गांधी लगातार यह दोहराते दिखे हैं कि आखिर देश के सचिवों में से कितने ओबीसी है

नई दिल्ली संसद में भाषण से लेकर रैलियों तक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार यह दोहराते दिखे हैं कि आखिर देश के सचिवों में से कितने ओबीसी है। वह कहते रहे हैं कि 100 में से महज 3 फीसदी ही ओबीसी अधिकारी हैं, जबकि उनकी 60 फीसदी से ज्यादा आबादी है। वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को ओबीसी, एससी और एसटी की उपेक्षा के आरोप में घेरते रहे हैं। लेकिन अब खुद कांग्रेस में ही इस मुद्दे पर बवाल मचा है और ओबीसी नेताओं को नजरअंदाज…

Read More

पुणे की अदालत ने सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी को 23 अक्टूबर को किया तलब

पुणे पुणे की एक विशेष अदालत ने विनायक दामोदर सावरकर के पोते द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को तलब किया है, जिसमें कांग्रेस नेता पर सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। अदालत ने गांधी को समन जारी कर 23 अक्टूबर को पेश होने को कहा। पिछले साल सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने इस सिलसिले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ पुणे की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। पिछले महीने यह मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (एफएमएफसी) अदालत से…

Read More

अमेठी में दलित परिवार की हत्या से हड़कंप, राहुल गांधी ने फोन पर पीड़ित परिवार से की बात

अमेठी उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच हुआ है। इस बीच अमेठी के सांसद किशोरी लाल (केएल) शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मृतक के परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत कराई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने न्याय दिलाने व दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा राहुल गांधी ने हरसंभव मदद व मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया है। केएल…

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा की जनता से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को हरियाणा की जनता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया तथा कहा कि कांग्रेस धर्म, भाषा और जाति के आधार पर ‘‘भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत'' को सफल नहीं होने देगी। गांधी नूंह में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए और कहा कि आज मोहब्बत और नफरत के बीच लड़ाई है। पिछले साल नूंह में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने…

Read More

राहुल गांधी ने बताई शक्ति अभियान की खासियत, ‘राजनीति में समानता और न्याय के लिए महिलाओं की जरूरत’

नई दिल्ली. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को कांग्रेस के शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में सच्ची समानता और न्याय के लिए महिलाओं की अधिक आवश्यकता है। जो महिलाएं राजनीति में बदलाव लाना चाहती हैं, वे शक्ति अभियान का हिस्सा बनें। इसके जरिये वह महिलाओं के हित के लिए समान स्थान बना सकती हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि एक साल पहले हमने राजनीति में महिलाओं की आवाज़ को बढ़ाने के लिए मिशन…

Read More

हरियाणा चुनाव में प्रचार का शोर जोरों पर, चुनाव में क्या है ‘DUNKI’ मुद्दा, राहुल गांधी युवाओं के बीच क्यों कर रहे इसकी चर्चा

नई दिल्ली हरियाणा चुनाव में प्रचार का शोर जोरों पर है। सत्तारूढ़ भाजपा से लेकर विपक्षी कांग्रेस के नेता हरियाणा के लोगों को अपनी तरफ खींचने के लिए एक से बढ़कर एक मुद्दे जनता के बीच लेकर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ‘खर्ची-पर्ची’ का मुद्दा उठाया है, वहीं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाया है। वह चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे युवाओं से मुलाकात कर रहे हैं जो बेरोजगार हैं या नौकरी के लिए…

Read More

अमित शाह की मानहानि के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में एक अक्टूबर तक टली सुनवाई

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मानहानि के आरोप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले में शनिवार को सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई टल गई। याचिकाकर्ता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडे ने बताया कि शनिवार को उपरोक्त मामले में वादी का बयान दर्ज होना था, लेकिन बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के कारण सभी अधिवक्ता उसमें व्यस्त रहे, जिसकी वजह से अदालत में कोई कार्य नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अदालत ने इस…

Read More

राहुल गांधी के आरक्षण समाप्त करने वाले बयान पर भड़कीं मायावती

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आरक्षण को लेकर अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री और एलजेपीआर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा आरक्षण को खत्म करना तो दूर, सोचना भी अपराध है. इससे पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनके नाटक से सतर्क रहने की जरूरत है.   चिराग पासवान ने कहा कि आज राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस पार्टी की मानसिकता का पर्दाफाश हुआ है.…

Read More

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कल ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी यात्रा, रायगढ़ जिले में होगा भव्य स्वागत

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 07 फरवरी, 2024   रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आठ फरवरी को रायगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में बुधवार दोपहर पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहुंचेगी, जहां सबसे पहले रेंगालपाली बॉर्डर पर उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा और फिर झंडा अदान-प्रदान किया जाएगा।   नौ और 10 फरवरी…

Read More

CG में दो दिनों में राहुल गांधी की चार सभाएं : आज भानुप्रतापपुर और फरसगांव में जनसभा को करेंगे संबोधित, पांचवी बड़ी घोषणा कर सकते हैं राहुल गांधी, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 28 अक्टूबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से मुस्तैद आ रही है। तमाम नामांकन रैलियों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हो रहे हैं, तो वहीं अब पहले चरण के मतदान के प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह 11.45 बजे रायपुर आयेंगे। दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे।   कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे…

Read More

Chhattisgarh : राहुल गाँधी ने “आवास न्याय योजना” का किया शुभारम्भ, बोले – ‘पीएम मोदी से अडानी के साथ उनके कथित संबंधों के बारे में पूछा तो मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई…’

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 25 सितंबर, 2023 कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना का सवाल उठाया। राहुल गांधी ने पूछा कि पीएम मोदी जातिगत गनगणना से क्यों डरते हैं? राहुल ने जातिगत जनगणना को आज की जरूरत बताते हुए देश के लिए जरूरी बताया। राहुल गांधी ने बिलासपुर से ‘ग्रामीण आवास न्याय योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 47 हजार से ज्यादा परिवारों को पहली किस्त के तौर पर 118 करोड़…

Read More

Rahul Gandhi Visit in CG : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, राजीव युवा मितान सम्मेलन के जरिए युवाओं को करेंगे संबोधित

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 02 सितंबर, 2023 रायपुर। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस भी चुनावी मोड में नजर आ रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे राजधानी रायपुर में युवाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक कार्यक्रम ‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’ के दौरान युवाओं को संबोधित करेंगे, जिसका आयोजन भूपेश सरकार…

Read More

CG Teacher Appointment Letter : राजीव युवा मितान सम्मेलन कल, दो हजार शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 01 सितंबर, 2023   रायपुर। राजीव युवा मितान सम्मेलन में कल 02 सितम्बर को 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। ये शिक्षक स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती से नियुक्त किए जा रहे हैं। इस समारोह में लोकसभा सांसद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे सहित मंत्रिमंडल के सदस्यगण शामिल होंगे। कार्यक्रम में बस्तर व सरगुजा संभाग में नियुक्त 20 शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। युवा मितान सम्मेलन नवा रायपुर स्थित मेला स्थल में आयोजित…

Read More