राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का शुभारम्भ, गुड़ से तौलकर ग्रामीण महिलाओं ने गाए मंगल गीत

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर शहर को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सड़क व अन्य निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में उन्हें गुड़ से तौला गया और बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनकी अगवानी कर मंगल गीत गाए। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। देवनानी ने सुबह वार्ड 74 की आंतेड बस्ती में शक्ति सिंह डांगी से नौरत जी हलवाई तक सड़क व…

Read More

राजस्थान-सरकार शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध—केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री

जयपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान बुधवार को  गृहक्षेत्र किशनगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फरासिया एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय राजारेडी में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए शुभकामनाएं दी और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्री चौधरी ने विद्यालय परिसर में सांसद कोष सहित विभिन्न मदों से निर्मित हुए कक्षा-कक्षों का लोकार्पण भी किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

राजस्थान-अजमेर में जल संसाधन मंत्री ने देखा नारायण सागर बांध का जीर्णोद्धार कार्य, गुणवत्ता और समय सीमा के दिए निर्देश

अजमेर/जयपुर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अजमेर जिले के नारायण सागर बांध का निरीक्षण किया तथा मसूदा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह कानावत के साथ चर्चा के बाद  विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। जल संसाधन मंत्री ने बांध तथा इसकी नहरों के जीर्णोद्धार  कार्य को समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने एवं झाड़ियों, खरपतवार की सफाई करने के निर्देश दिए। मसूदा विधायक की मांग पर जल संसाधन मंत्री ने बांध की भराव क्षमता में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसे पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना में सम्मिलित करवाने…

Read More

राजस्थान-अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वितरित किए पट्टे, स्वामित्व योजना का हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

अजमेर/जयपुर। स्वामित्व योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शनिवार को अजमेर जिले में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी एवं विधायक अनिता भदेल ने लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली लाभार्थियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना देश के गांवों की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक है। ग्रामीण आबादी को अपनी भूमि का कानूनी प्रमाण दिया गया। कानूनी दस्तावेज से मालिकाना अधिकार मिला है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भी ग्रामीण भू सम्पति पर विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई है। दस्तावेज…

Read More

राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर में किया आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का शुभारम्भ, ‘अब घर के पास ही निःशुल्क उपचार’

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर महत्वपूर्ण शुरूआत हैं। गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को अब उनके घर के पास ही निःशुल्क उपचार उपलब्ध होेगा। सामान्य बीमारियों की चिकित्सा के लिए उन्हें दूर नहीं जाना होगा। आरोग्य मंदिर अपने नाम के अनुरूप मरीजों के लिए राहत बनकर सामने आएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर के लौंगिया क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारम्भ किया। उन्हाेंने कहा कि लाैंगिया क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इस चिकित्सालय का लाभ…

Read More

राजस्थान-अजमेर में भामाशाह राठी परिवार ने बनवाया 2.64 करोड़ का संस्कृत स्कूल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया लोकार्पण

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने अजमेर के पास खेड़ा श्रीनगर में मंगलवार को भामाशाह श्री गोपाल राठी परिवार द्वारा 2.64 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित चंदनमल रामनारायणी राठी राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय के भवन का लोकार्पण किया। राठी परिवार, स्कूली विद्यार्थी एवं ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में ही स्कूल को 12 वीं तक करने, खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित करने एवं स्कूल में 3 वर्ष की आयु तक के बच्चों को प्रवेश देने की…

Read More

राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने 13 फीट ऊंची प्रतिमा लोकार्पित, विवेकानन्द पार्क से दिखेंगे फायसागर और आनासागर झील के नज़ारे

जयपुर। भारतीय जनमानस में बसे स्वामी विवेकान्द की जयन्ती पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर को एक नए पर्यटन स्थल की सौगात दी। उन्होंने कोटड़ा स्थित विवेकानन्द पार्क में स्वामी विवेकानन्द की 13 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। शहर के सबसे ऊचांई वाली जगह पर बनाए गए इस पार्क से एक साथ फायसागर और आनासागर का नजारा देखा जा सकता है। पार्क को योग एवं पर्यटन के लिए विकसित किया गया है। अजमेर शहर के लोग यहां घूमने, स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति के साथ सेल्फी लेने…

Read More

राजस्थान-अजमेर के चूड़ी बाजार में महिलाओं को सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने रखी पिंक टॉयलेट निर्माण की नीव

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर के व्यस्ततम बाजारों मेंं  महिलाओं के लिए टॉयलेट निर्माण शुरू करवा उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने चूड़ी बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की नीवं रखी। यह टॉयलेट 22 लाख रूपए की लागत से बनेगा। चूड़ी बाजार में एक ही स्थान पर 8 टॉयलेट फरवरी तक बन कर तैयार होंगे। ऎसे ही टॉयलेट पुरानी मण्डी और डिग्गी बाजार में भी बनाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को चूड़ी बाजार में नगर निगम की भूमि पर पिंक टॉयलेट…

Read More

राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दी 6.23 करोड़ की सौगातें, सड़क निर्माण और पाईप लाईन का किया शुभारंभ

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की सड़कों के सुधार एवं नवनिर्माण के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम किया जा रहा है। राज्य बजट घोषणा, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों के तहत अजमेर उत्तर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में करोड़ों रूपए की लागत से सड़के बनाई जा रही है। शीघ्र ही आमजन को सड़कों की अव्यवस्था से राहत मिल जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर शहर में मित्तल अस्पताल से बी.के. कौल नगर होते…

Read More

राजस्थान-अजमेर में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने उद्यमियों से किया संवाद, ‘आधुनिक सुविधाओं और गतिविधियों को मिला प्रोत्साहन’

जयपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को अजमेर के किशनगढ़ स्थित मार्बल एसोसिएशन सभागार में ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम-2025 के 10वें संस्करण के समापन समारोह में भाग लिया। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स और रीको द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उन्होंने उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ के समग्र विकास में किए गए अपने प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता…

Read More

राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों का किया लोकार्पण, लौंगिया व छतरी योजना में भी होगा शुभारम्भ

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि हम अजमेर उत्तर के प्रत्येक निवासी को उसके घर के आस-पास चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। संभाग के सबसे बडे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल से लेकर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर तक क्षेत्र का प्रत्येक निवासी मेडिकल सुविधा की कवरेज में होगा। आरोग्य मन्दिर मौहल्लों में सामान्य बीमारियों के मरीजों के लिए वरदान सिद्ध होंगे। उन्हें घर के पास ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध होगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्तर क्षेत्र के कुन्दन नगर एवं…

Read More

राजस्थान-अजमेर दरगाह में PM मोदी की ओर से चादर पेश, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने की दुआ

अजमेर। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की अजमेर दरगाह पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर पेश की गई। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अजमेर दरगाह के लिए 11वीं बार चादर भेजी गई है। सालाना उर्स के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन-चैन और भाईचारे की कामना की। इस चादर को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पेश किया। पहली बार दरगाह पहुंचे रिजिजू केंद्रीय मंत्री रिजिजू पहली बार…

Read More

राजस्थान-अजमेर में पांच बदमाश गिरफ्तार, जायरीनों के चुराए 21 मोबाइल बरामद

अजमेर। अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें सालाना उर्स के मौके पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इस बार पुलिस ने मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए खास इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। इधर, दरगाह थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार को उर्स मेले में जायरीनों का मोबाइल चोरी करने वाली गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से…

Read More

राजस्थान-अजमेर के अस्पताल में अब इमरजेंसी वार्ड में ही होगी सोनोग्राफी, विधानसभा अध्यक्ष के निरीक्षण का असर

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्वासुदेव देवनानी द्वारा रविवार को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के औचक निरीक्षण का असर अब सामने आ रहा है। देवनानी की नाराजगी और कार्रवाई के निर्देशों के बाद अस्पताल प्रशासन ने अब इमरजेंसी वार्ड में ही सोनोग्राफी कराने का निर्णय लिया है। इससे परेशानी में अस्पताल आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गत रविवार को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में अस्पताल के सोनोग्राफी कक्ष पर ताला लटका देखकर विधानसभा…

Read More

राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष की पहल, अजमेर के विकास रोडमैप पर विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों से चर्चा

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए अनूठी पहल की है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य पहलुओं पर विकास के प्रस्ताव तैयार करने के लिए विषय विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों से चर्चा की है। दो दिन तक चली इन चर्चाओं में अजमेर रिंग रोड, नया हैलीपेड, स्किल डवलपमेंट सेंटर, सिरेमिक हब, गारमेंट हब, खेल मैदान एवं अन्य कई महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं। इन सुझावों पर प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सर्किट…

Read More