रामगढ़/बाबरा. बाबरा-रामगढ़-बिछियाबाळा-करनोस-पीसांगन से आगे तीर्थनगरी पुष्कर को सीधा जोड़ने वाला मार्ग अब पक्का बनेगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बाबरा-रामगढ़-बिछियाबाळा तक 3 किलोमीटर दूरी पर डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की घोषणा की। बाबरा से आगे देवगढ़ पंचायत के रामगढ़-बिछियाबाळा तक कच्चा मार्ग हर मौसम में राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मामूली बरसात में भी इस कच्चे मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ फैलने से राह में मुश्किल आती है। खास तौर पर कार्तिक मास में पुष्कर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ती रही है।…
Read MoreTag: Diya kumari
वित्त मंत्री दिया कुमारी के पिटारे में और घोषणाएं हैं बाकी, जनता को मिल सकती हैं नई सौगातें
जयपुर. राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पेश हुए बजट पर चार दिन तक चर्चा होगी। 17 फरवरी को राज्य सरकार की ओर से वित्त मंत्री दिया कुमारी बहस का जवाब देंगी। यह जानकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर ने गुरुवार को सदन में दी। उन्होंने बताया कि कार्य सलाहकार समिति की बैठक में 19 फरवरी तक सदन की कार्यवाही का कार्यक्रम तय किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 12 और 13 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी। जनता को मिले सकती है सौगात 14 और 15 फरवरी को शनिवार और रविवार…
Read Moreउपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश, वंदे मातरम् रैली में लिया भाग
जयपुर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंबाबाड़ी में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन तथा सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रभक्ति भाव जागरण ‘वंदे मातरम्’ रैली में शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं सहित आमजन की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक उद्घोष नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, त्याग और समर्पण की भावना का प्रतीक है। यह मंत्र स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देशवासियों में राष्ट्रप्रेम,…
Read Moreपर्यटन मंत्री दीया कुमारी का बयान: ‘हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए’
जयपुर राजस्थान के जयपुर में मकर संक्रांति के मौके पर टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित पतंग महोत्सव में राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह सच में एक खूबसूरत इवेंट था। पूरे जयपुर में आतिशबाजी हो रही थी। यहां आए पर्यटकों को भी काफी आनंद मिला है। लोग अपने घरों से पटाखे चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत अच्छा दिन है, मकर संक्रांति के दिन लोगों…
Read Moreपिता की वैक्स प्रतिमा देख भावुक हुईं दीया कुमारी, नाहरगढ़ म्यूज़ियम में सजी ब्रिगेडियर भवानी सिंह की झलक
जयपुर नाहरगढ़ की ऊंची पहाड़ियों पर बसे जयपुर वैक्स म्यूज़ियम में गुरुवार का दिन भावनाओं से भरा हुआ था। मौका था — महावीर चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह की जयंती का, और इस अवसर पर उनकी वैक्स प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में उनकी बेटी और राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने अपने पिता की वैक्स मूर्ति का अनावरण किया। जैसे ही परदा हटाया गया, वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियों से स्वागत किया, जबकि दीया कुमारी की आंखें नम हो उठीं। उन्होंने…
Read Moreनाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम में सवाई भवानी सिंह की वैक्स प्रतिमा का अनावरण, दिया कुमारी ने किया नमन
जयपुर जयपुर के नाहरगढ़ किले में स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में महावीर चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह की वैक्स प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने अपने पिता की प्रतिमा का लोकार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह विशेष आयोजन महाराजा सवाई भवानी सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिससे यह दिन और भी भावनात्मक और गौरवपूर्ण बन गया। समारोह में उनकी वीरता और जीवन यात्रा पर आधारित आठ मिनट की डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई, जिसने उपस्थित अतिथियों…
Read Moreराजस्थान दिवस पर केंद्र सरकार ने खाटू श्याम मंदिर के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की दी स्वीकृति
जयपुर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की राजस्थान पर्यटन को दुनिया के पर्यटन का सिरमौर बनाने का प्रयास सफल हो रहा है। राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प साकार हो रहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रस्ताव स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत राजस्थान में 'श्री खाटू श्याम जी मंदिर (सीकर) में विकास कार्यों' के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है, जो कि राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए प्रथम किस्त…
Read Moreराजस्थान की भजनलाल सरकार ने आज सदन 2025-26 बजट पेश किया, बजट में हुए ये बड़े ऐलान
जयपुर राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) ने बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा में भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट (Rajasthan Budget 2025-26) पेश किया. उनकी बजट स्पीच करीब 2 घंटे 18 मिनट की थी, जिसमें उन्होंने राजस्थान को 350 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का ऐलान किया. राइजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) के बाद यह पहला 'ग्रीन थीम बजट' था, जो रिन्यूएबल एनर्जी, रूरल डेवलपमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर केंद्रित था. इस बजट में महिला, किसानों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए. साथ…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वितरित किए पट्टे, स्वामित्व योजना का हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
अजमेर/जयपुर। स्वामित्व योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शनिवार को अजमेर जिले में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी एवं विधायक अनिता भदेल ने लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली लाभार्थियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना देश के गांवों की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक है। ग्रामीण आबादी को अपनी भूमि का कानूनी प्रमाण दिया गया। कानूनी दस्तावेज से मालिकाना अधिकार मिला है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भी ग्रामीण भू सम्पति पर विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई है। दस्तावेज…
Read Moreराजस्थान-कोटा एवं हाड़ौती में पर्यटन विकास की विपुल सम्भावनाएं, शौर्य घाट चम्बल रिवर फ्रंट पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया संवाद
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि कोटा समेत समूचा हाड़ौती अंचल पर्यटन की विपुल सम्भावनाएं समेटे हुए है। कोटा में चम्बल रिवर फ्रंट एक यूनिक डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। पर्यटन विकास के लिए सरकार के स्तर पर हर सम्भव प्रयास एवं सहयोग किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को शौर्य घाट चम्बल रिवर फ्रंट पर आयोजित हाड़ौती पर्यटन विकास पर संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर रही थी। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा में पर्यटन विकास के लिए सबकुछ है। कोटा और बूंदी जिलों में कई…
Read Moreराजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में पहुंचीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, हर साल पूरी भव्यता से आयोजित होगा मेला
जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर पशु मेला प्रतिवर्ष पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा। केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी होगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अन्तर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला.2024 के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि तीर्थराज पुष्कर का पूरे विश्व में विशिष्ट महत्व है। जगतपित ब्रह्मा की नगरी पुष्कर करोड़ों…
Read Moreराजस्थान-उप मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर एवं सरोवर परिक्रमा मार्ग पर चर्चा
जयपुर। पुष्कर की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, मसूदा विधायक श्री विरेन्द्र सिंह कानावत, अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर एवं सरोवर परिक्रमा मार्ग के निर्माण, सौन्यदर्यकरण एवं सुदृढ़ीकरण करने के बारे में विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श हुआ। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पुष्कर की पौराणिकता को केन्द्र में रखकर ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर एवं सरोवर परिक्रमा मार्ग का निर्माण, सौन्दर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस…
Read Moreराजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल, पर्यटन “कल्चरल डायरीज श्रृंखला” का आगाज
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अभिनव पहल और निर्देशों पर राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से लोक कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए और उनको आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए "कल्चरल डायरीज श्रृंखला" के तहत दो दिवसीय (15 व 16 नवम्बर ) सांस्कृतिक संध्या के पहले दिन शुक्रवार को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने, लोक कलाकारों को नया मंच प्रदान की दृष्टि से उक्त सांस्कृतिक संध्या का…
Read More
