जबलपुर के रास्ते दौड़ेगी 22 कोच वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस, नॉर्थ-साउथ सफर होगा आसान

जबलपुर.

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने धनबाद और कोयंबटूर के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 अगस्त से नियमित रूप से पटरी पर दौड़ने लगेगी।

यह ट्रेन धनबाद से प्रत्येक शनिवार को और कोयंबटूर से 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी स्टेशनों पर इसका ठहराव दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश के पेंच नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, भीषण गर्मी में घास सूखने से आसानी से बाघ के दीदार

समय सारणी (ट्रेन टाइमिंग):
धनबाद से कोयंबटूर की ओर:

सतना: सुबह 04:50 बजे
कटनी: सुबह 06:13 बजे
जबलपुर: सुबह 07:50 बजे
नरसिंहपुर: सुबह 08:58 बजे
पिपरिया: सुबह 10:03 बजे
कोयंबटूर से धनबाद (वापसी में): –
पिपरिया: शाम 04:33 बजे
नरसिंहपुर: शाम 05:33 बजे
जबलपुर: शाम 06:40 बजे
कटनी: रात 08:03 बजे
सतना: रात 09:15 बजे

ये भी पढ़ें :  हर ईंट में लोक कल्याण की सोच : सड़कें बनीं सामाजिक और आर्थिक समृद्धि की आधारशिला

ट्रेन की संरचना और प्रमुख मार्ग
इस आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर और 11 जनरल (सामान्य) कोच शामिल हैं। यह ट्रेन पारसनाथ, गया, देहरी ऑन सोन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, रेणिगुंटा, सेलम और तिरुप्पूर के रास्ते अपनी दूरी तय करेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक सुगम और आधुनिक विकल्प मिलेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment