अजमेर. सचिन पायलट ने अजमेर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में उम्मीद से विपरीत परिणाम आए हैं। पिछले दस साल से हरियाणा सरकार से नाराज थे लोग। पायलट ने कहा कि हरियाणा में 9 साल बाद मुख्यमंत्री मनोहर लालजी खट्टर को भाजपा के केंद्र नेतृत्व ने हटाया। अगर 9 साल का कार्यकाल हरियाणा सरकार का बहुत अच्छा था तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की जरूरत नहीं थी। पायलट ने कहा कि वहां पर सरकार में असंतोष था, इसलिए…
Read MoreTag: Rajasthan-Ajmer
राजस्थान-अजमेर में समारोह स्थल में चोरी करने वाले तीन शातिर पकड़े, चोरी का माल बरामद
अजमेर. अजमेर के निजी समारोह स्थल में चोरी की वारदात करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में लिया गया ई रिक्शा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ में जुटी है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर पुलिस…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न, आतिशबाजी कर एक-दूसरे को खिलाई जलेबी
अजमेर. अजमेर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर के गांधी भवन चौराहे पर हरियाणा चुनावों में पार्टी की पूर्ण बहुमत से जीत का जश्न मनाया और जलेबी खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा को 48 सीटें मिली हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 29 सीटें मिली हैं। आज नवरात्र का छठा दिन है। भाजपा की सरकार तीसरी बार हरियाणा में आई है। हमें हर…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में यू ट्यूबर मि. खान की तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौत
अजमेर. अजमेर के फॉयसागर रोड पर कल रात एक तेज रफ्तार इनोवा ने एक साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। उसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने अधेड़ को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव जेएलएन अस्पताल में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद लोगों ने कार का पीछा किया। आरोपी कोटड़ा इलाके में कार छोड़कर भाग छूटे। काले रंग की इनोवा कार पर यू-ट्यूबर मि.…
Read Moreराजस्थान-अजमेर के पुष्कर तीर्थ में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, मंत्री रावत ने कन्या पूजन को बताया हमारी संस्कृति
अजमेर. अजमेर जिले के तीर्थ नगरी पुष्कर के माहेश्वरी भवन में आज दुर्वांकुश एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्व सनातन हिंदू समाज की ओर से नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सर्व समाज की देवी स्वरूपा 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया, साथ ही नन्हें बालकों को भैरव मानते हुए उनका भी पूजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत, नगर परिषद के सभापति कमल पाठक, अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, कार्यालय मंत्री मधुसूदन मालू, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर ने अतिथि के रूप…
Read Moreराजस्थान-अजमेर की आइस फैक्ट्री में मिली युवक की जली लाश, चार्जर से कनेक्टेड मोबाइल भी जला
अजमेर. जिले के गेगल थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बर्फ फैक्ट्री में आज सुबह एक युवक जली हुई लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। युवक की बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बॉडी एक पलंग के ऊपर पूरी तरीके से जल चुकी थी।…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
अजमेर. जिले के ब्यावर सदर थाने के सामने चलते ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बमुश्किल चालक और खलासी ने ट्रेलर से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस भीषण अग्निकांड के चलते ब्यावर सदर थाने के सामने चार पहिया वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे कि आने-जाने वाले वाहन…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में मनाया मां अंबे मंदिर का स्थापना दिवस, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की महाआरती
अजमेर. अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे स्थित अंबे माता मंदिर में पहले नवरात्र और 40वें स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। पुष्कर से आए पंडितों ने माता की विशेष शृंगार के साथ भव्य महाआरती की, जिसमें 1100 दीपक जलाए गए। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी महाआरती में भाग लिया। मंदिर ट्रस्ट ने उनका स्वागत किया। देवनानी ने माता का आशीर्वाद लेकर सनातन धर्म और अजमेर की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे पर स्थित अंबे माता मंदिर में आज पहले नवरात्र पर आस्था का…
Read Moreराजस्थान-अजमेर महाराज पृथ्वीराज युद्ध से पहले करते थे दर्शन, चौहान वंश की कुलदेवी हैं मां चामुंडा
अजमेर. अजमेर के फायसागर रोड स्थित बोराज गांव की पहाड़ी पर विराजमान चामुंडा माता का मंदिर है। जहां पर साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यह लाखों लोगों का आस्था का केंद्र है। बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने इस मंदिर की स्थापना की थी और वे स्वयं यहां पूजा अर्चना किया करते थे। मंदिर के पुजारी मदन रावत ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1160 वर्ष पूर्व हुई थी। तब से लेकर आज तक चामुंडा माता की पूजा अर्चना नित्य होती है। मंदिर प्रांगण में गंगा…
Read Moreराजस्थान-अजमेर की कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 दमकलों ने आग पर पाया काबू
अजमेर. जिले के माखूपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांता कॉटन जूट फैक्ट्री के गोदाम में कल रात आग लग गई, जिससे लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे में इस पर काबू पाया। घटना की जानकारी देते हुए आदर्श नगर थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि आग रात करीब 9 बजे गोदाम में आग लगी। यहां कॉटन, जूट और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण…
Read Moreराजस्थान-अजमेर की दरगाह से कोई संबंध नहीं, वक्फ संशोधन बिल पर बोले अंजुमन सचिव
अजमेर. अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर वक्फ संशोधन बिल पर ऐतराज जताया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि पिछले दिनों खबरें आई थीं कि ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है, जबकि ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल का अजमेर दरगाह से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हम 800 साल पुरानी दरगाह के खादिम हैं और हमने…
Read Moreराजस्थान-अजमेर मेडिकल कॉलेज में गुर्जर मेडिको मीट, देवोत्सव में डॉक्टर्स ने किया मेल-मिलाप
अजमेर. अजमेर की जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मे 2021 बैच के विद्यार्थियों द्वारा गुर्जर मेडिको मीट-2024 देवोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत जूनियर और सीनियर डॉक्टर्स के बीच आपसी परिचय और सहयोग को बढ़ावा देना था। समारोह के मुख्य अतिथि, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश भडाणा ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में छोटे-बड़े का भेद मिटाता है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। भडाणा ने गुर्जर समाज की…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में अपहरणकर्ता पांच घंटे में पकड़े, दो बुजुर्ग बहनों को सुरक्षित बचाने की सराहना
अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले में आज सुबह प्रॉपर्टी को लेकर दो बुजुर्ग महिलाओं के अपहरण के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके बाद आमजन पुलिस की जमकर सराहना कर रहा है। अजमेर में बेशकीमती जमीन को जाली दस्तावेज बनाकर कब्जाने की नीयत से दो बुजुर्ग महिलाओं के अपहरण के मामले में अजमेर पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर मात्र 5 घंटे में सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का…
Read Moreराजस्थान-अजमेर दरगाह में मोदी के जन्मदिन पर शाकाहारी लंगर, चावल, घी और मेवे से बनेगा 4000 किलो खाना
अजमेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को अजमेर शरीफ दरगाह 4000 किलो शाकाहारी भोजन (मीठे चावल) वितरित करेगा। शाकाहारी लंगर का आयोजन पीएम मोदी के जन्मदिन के साथ 'सेवा पखवाड़ा' के तहत किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी और सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में विश्व प्रसिद्ध 'बड़ी शाही देग' का उपयोग का 4000 किलो शाकाहारी लंगर तैयार कर वितरित किया जाएगा। यह परंपरा 550 वर्षों से अधिक समय से निभाई जा रही है। गद्दी नशीन-दरगाह अजमेर शरीफ सैयद अफ्शान चिश्ती ने…
Read Moreराजस्थान-अजमेर के रेलवे स्टेशन से बच्ची का अपहरण, अहमदाबाद के पास के स्टेशन से बच्ची व अपहरणकर्ता दस्तयाब
अजमेर. अजमेर शहर मे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से मंगलवार रात 4 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बच्ची को लेकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। जीआरपी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि बच्ची व अपहरणकर्ता को अहमदाबाद से पहले स्टेशन पर दस्तयाब कर लिया गया है, जिसको अजमेर लाया जाएगा। बच्ची अपनी मां के साथ आबूरोड से अजमेर दरगाह जियारत के लिए आई थी।…
Read More
