अजमेर. पेपर लीक प्रकरण की जांच को लेकर एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने आज अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय पर छापेमारी की। एसओजी की टीम निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा को लेकर आयोग कार्यालय पहुंची। कटारा के चेंबर और उससे जुड़ी सभी अलमारियों की जांच-पड़ताल की गई। टीम ने कटारा के समय आयोजित सभी परीक्षाओं की पत्रावलियों को भी सर्च किया, ताकि पेपर लीक मामले में नए सुराग हाथ लग सकें। कटारा के चेंबर की सभी अलमारियों को पहले ही सील कर अलग कक्ष में सुरक्षित रखा…
Read MoreTag: Rajasthan-Ajmer
राजस्थान-अजमेर की डाई नदी में कंटेनर बहने पर बंद करवाया रास्ता, ड्राइवर को ग्रामीणों ने बचाया
अजमेर. प्रदेश के केकड़ी जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जिले के धुंवालिया के पास डाई नदी की रपट पर पानी के तेज बहाव के कारण एक कंटेनर बह गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया। हादसे के बाद हरकत में आए प्रशासन ने रपट पर कंटीली झाड़ियां डालकर रास्ते को बंद किया। ज्ञात रहे कि इससे पहले भी एक ट्रक पानी के तेज बहाव में फंसा था, जिसे कड़ी मशक्कत से निकाला गया था।…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में कैदी ने साथी पर किया घातक हमला, हाई सिक्योरिटी जेल के प्रहरी पर भी कर चुका वार
अजमेर. प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में आदतन बदमाश फरदीन नाम के कैदी ने बैरेक में साथ रहने वाले तोताराम की छाती पर नुकीली वस्तु को हथियार बनाकर हमला कर दिया, जिससे तोताराम जख्मी हो गया। जेल प्रशासन ने तोताराम को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं जेल प्रशासन ने फरदीन के खिलाफ अजमेर के सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि फरदीन ने 7 महीने पहले भी जेल प्रहरी पर जानलेवा हमला…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में कुआं सहित मकान ढहा, बारिश से हुई तबाही लेकिन जनहानि नहीं
अजमेर. अजमेर जिले में लगातार हो रही बारिश अब कहर बरपा रही है और जिले के कई इलाकों से मकान, दीवारें दहने की तस्वीरें सामने आ रही है। जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में बीते दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नाथूथला गांव में एक कुआं व कुएं के समीप बना मकान ढह कर कुएं में गिर गया, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है। कुएं सहित मकान ढहने से मकान में रखा सामान भी कुएं में समा गया, लेकिन समय रहते किसान ने अपना आशियाना छोड़ दिया था,…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में 22 भेड़ों की दर्दनाक मौत, बारिश के कारण ढही पक्की दीवार में दबीं
अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले में बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। बीते दिन हुई बारिश के बाद अजमेर शहर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं शहर के कई इलाके जलमग्न है तो वहीं आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से किसानों की फसले पूरी तरीके से चौपट हो गई है तो वही बारिश से उनके पशुओं की भी जान ले ली है। अजमेर जिले के निकटवर्ती अरांई गोठियाना गांव में देर रात ढ़ाई बजे…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में बारिश से कई इलाके जलमग्न, सड़क पर आया आनासागर झील का पानी
अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। बारिश के कारण शहर की ऐतिहासिक आनासागर झील ओवरफ्लो हो गई और उसका पानी सड़क पर निकल आया। जिससे शहर के पॉश इलाके वैशाली नगर के दोनों साइड की सड़कों पर जल भराव हो गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों के वाहन भी अधिक पानी के कारण बंद हो गए। ऐसे में लोग अपने वाहनों को धक्का मारते…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में छात्राओं ने निकाली रैली, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार का जताया विरोध
अजमेर. जिले में सोमवार को सोफिया गर्ल्स कॉलेज और स्कूल की 1000 से अधिक छात्राओं ने देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों के विरोध में आज जयपुर रोड स्थित सोफिया कॉलेज के बाहर से रैली निकाली। इस दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर नुक्कड़ नाटक महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में अपने गुस्से का इजहार किया। स्कूली छात्राओं ने सरकार से दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने सहित महिलाओं को सुरक्षा की बात कही। रैली के माध्यम से उन्होंने कोलकाता मे…
Read Moreराजस्थान-अजमेर में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को पकड़ा, राजीनामा करवाने के नाम पर ली रकम
अजमेर. राजीनामा करवाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को एसीबी ने पकड़ लिया। अजमेर एसीबी ने शिकायतकर्ता की सत्यापन के बाद सोमवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया और हेड कांस्टेबल सुरेश चंद को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम हेड कांस्टेबल से मामले में पूछताछ में जुटी है। एसीबी के एडिशनल एसपी भागचंद मीणा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय पर शिकायतकर्ता के द्वारा एक शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश चंद के द्वारा…
Read Moreराजस्थान-अजमेर के ब्यावर में परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट, दान-दक्षिणा को लेकर हुआ विवाद
अजमेर. राजस्थान के ब्यावर जिले के कोटडा गांव में स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर दान दक्षिणा को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। रामदेव जी के मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली राशि के बंटवारे को लेकर यह लोग आपस मे लड़ाई झगड़ा करते हुए नजर आए। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। घटना के दोनों पक्षों के लोगो के चोटें भी आई है। घटना की जानकारी देते हुए जवाजा थानाधिकारी हरिराम जाजूंदा…
Read More
