राजस्थान विधानसभा के 10 विधेयक राज्यपाल ने लौटाए, ऑनर किलिंग जैसे विधेयकों पर फंसा पेंच

जयपुर. राज्यपाल ने 10 विधयेकों के कानूनी पहलुओं पर सवाल उठाते हुए उन्हें अलग-अलग कारणों से पुनर्विचार के लिए विधानसभा को लौटा दिया है, जिनमें से नौ अशोक गहलोत सरकार के समय विधानसभा से पारित हुए और एक वसुंधरा राजे सरकार के पहले कार्यकाल में 2008 में पारित किया गया था। इसका खुलासा बुधवार को किया गया। विधानसभा में पेश जानकारी के अनुसार, ऑनर किलिंग संबंधी 2019 का विधेयक लौटाते हुए राज्यपाल की ओर से कहा है कि इसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), 1860 व दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी), 1973…

Read More

राजस्थान के राज्यपाल बागडे से मिले मिजोरम के गवर्नर, भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया

जयपुर. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से बुधवार को मिजोरम के राज्यपाल विजय कुमार सिंह ने लोकभवन पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। भारतीय सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया श्रीगंगानगर. भारतीय सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स डे) दिवस 14 जनवरी 2026 को सैनिक विश्राम गृह श्रीगंगानगर में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि वेटरन कर्नल श्री संदीप शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री आत्मेश बेनीवाल की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेना…

Read More

राजस्थान-राज्यपाल ने महोत्सव में सुनाई कहानियां, ‘बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाती हैं कहानियां’

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत आरम्भ से ही ज्ञान (टेलेंट) का  खजाना रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को पौराणिक कहानियां सुनाई जाती है तो उनकी बौद्धिक क्षमता विकसित होगी। राज्यपाल श्री बागडे शनिवार को माहेश्वरी एजुकेशन कमेटी द्वारा आयोजित "कहानी महोत्सव" को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर वीरता से जुड़ी कहानियां और माताओं द्वारा सुनाई जाने वाली लोरियों की बात करते हुए कहा कि इनमें कहा जाता है कि या तो शूरवीर जन्मे या भामाशाह जैसे वीर जन्म ले। उन्होंने कहा…

Read More

राजस्थान-राज्यपाल से मिले नॉर्थ ईस्ट के विद्यार्थी, विकसित भारत में भागीदारी का किया आह्वान

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजभवन में शनिवार को नॉर्थ ईस्ट में अध्ययनरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि यही "एक भारत श्रेष्ठ भारत" है, जिसमें राष्ट्र के सभी प्रांत अपनी विविधता में एकता लिए सम्मिलित हैं। उन्होंने विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया। राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की शिष्टाचार भेंट जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिवप्रताप शुक्ल ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह…

Read More

राजस्थान-राज्यपाल से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री अठावले, विभिन्न विषयों पर किया संवाद

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोमवार को राजभवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री बागडे से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर संवाद किया। छात्रावासों में वार्डन एवं कोच प्रतिनियुक्ति हेतु साक्षात्कार जयपुर। आयुक्त, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर द्वारा 7 जनवरी 2025 को जारी विज्ञप्ति एवं 17 जनवरी 2025 को जारी संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार विभागीय छात्रावासों में वार्डन एवं कोच के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापन हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के चयन…

Read More

राजस्थान-राज्यपाल हुए विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल, ‘विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर हो कार्य’

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि वहीं शिक्षा सार्थक है जो विद्यार्थी की शारीरिक, बौद्धिक तथा भावात्मक शक्तियों का विकास करे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों  को रोजगार योग्य बनाने की बजाय रोजगार देने वाले राष्ट्र निर्माता बनाए। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द को स्मरण करते हुए उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया। बागडे रविवार को विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने  विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में डिग्रियां और पदक प्रदान किए और  नई शिक्षा नीति के आलोक में विश्वविद्यालयों को…

Read More

राजस्थान-राज्यपाल ने रणथंभौर नेशनल पार्क का किया भ्रमण, बाघिन रिद्धि और उसके शावकों को देखा

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क का सपरिवार भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क एरिया में बाघिन रिद्धि और उसके शावकों को देखा। कुछ देर वहीं ठहरकर उन्होंने बाघिन रिद्धि और शावकों की अठखेलियां देखी। राज्यपाल ने बाघिन परिवार के साथ ही अन्य वन्यजीवों एवं रणथंभौर की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। उन्होंने अरावली की पहाड़ियों और विंध्य पठार के आसपास स्थित, रणथंभौर वन को भी बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वन्य जीव अभयारण्य पर्यटन की दृष्टि से देश का यह…

Read More

राजस्थान-राज्यपाल ने पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास, परम्परागत ज्ञान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को उदयपुर में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्थापित नवानिया महाविद्यालय में अतिथि गृह, चारदीवारी और महाविद्यालय परिसर के शिव मंदिर से जोरजी का खेड़ा तक सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रकाशन 'फुटप्रिंट' का भी लोकार्पण किया। बागडे ने कहा कि पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान के शिक्षा में राजस्थान को देशभर में अग्रणी करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पशु—पक्षियों की समुचित देखभाल के साथ उनके पोषण की बेहतर व्यवस्था, उनसे उत्पादित…

Read More

राजस्थान-महात्मा फुले विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने बांटीं उपाधियां और पदक

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि विश्वविद्यालयों से डिग्री प्राप्त युवा नौकरियों के पीछे भागने की बजाय रोजगार देने वाले बने। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान के केन्द्र होते हैं। इनमें विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन ही नहीं कराया जाए बल्कि उनकी बौद्धिक क्षमता कैसे बढ़े, उनमें उद्यमिता की प्रवृति का कैसे विकास हो, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। राज्यपाल बागडे शनिवार को महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय के नवम दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा सतत चलने वाली प्रक्रिया है।…

Read More

राजस्थान-राज्यपाल पहुंचे अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यक्रम में, ‘रामायण की सीता और महाभारत की गीता हमारी मार्गदर्शक’

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि रामायण में सीता और महाभारत में गीता हमारी मार्गदर्शक है। सीता माई ने जो कठिनाई झेली वह जीवन पथ का आलोक है। उन्होंने रामायण और गीता को विश्व के प्राचीनतम ग्रंथ बताते हुए कहा कि यही भारत की संस्कृति और धर्म है। बागडे गुरुवार को अखिल भारतीय यादव महासभा "अहीर" द्वारा 'भगवान श्री कृष्ण विचार एवं जनमानस’ विषयक आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यादव महासभा द्वारा श्री कृष्ण के सर्वधर्म सद्भाव की संस्कृति का सर्वत्र प्रसार करने का आह्वान…

Read More