भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप फाइनल में बनाई जगह, चीन से होगी मुकाबला

नई दिल्ली
भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप के फाइल में पहुंच गई। शनिवार को सुपर-4 चरण के आखिरी मैच में मेजबान चीन ने कोरिया को 1-0 से हराया। इसका फायदा भारत को मिला। सुपर-4 में भारत ने जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारत रविवार को फाइनल मुकाबले में चीन से भिड़ेगा और जीतने वाली टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। गत चैंपियन जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद भारत को कोरिया और चीन के बीच मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर

कोरिया रह गया पीछे
कोरिया को फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम दो गोल के अंतर से जीतना जरूरी था। हालांकि, चीन की जीत ने सुनिश्चित कर दिया कि 2022 संस्करण में तीसरे स्थान पर रहने वाला भारत फाइनल खेलेगा।

चीन रहा पहले स्थान पर
चीन तीन जीत के बाद 9 अंकों के साथ सुपर-4 प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहा। जबकि भारत एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार से चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। कोरिया ने केवल एक अंक (एक ड्रॉ और दो हार) हासिल किया और सबसे निचले स्थान पर रहा। जापान दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

ये भी पढ़ें :  WWE की पूर्व सुपरस्टार लाना की ग्लैमरस लाइफ: कई अफेयर्स और सुर्खियों से भरी रही जर्नी

जापान के खिलाफ मैच में भारत ने सातवें मिनट में ब्यूटी डुंग डुंग के फील्ड गोल से बढ़त बना ली। हालांकि, जापान ने देर से वापसी की जब कोबायाकावा शिहो (58वें मिनट) ने हूटर बजने से दो मिनट पहले ही बराबरी का गोल दाग दिया।

पूल चरण में भी रहा था ड्रॉ
इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा ड्रॉ था। इससे पहले पूल चरण का मुकाबला भी 2-2 से बराबरी पर छूटा था। जापान के खिलाफ जीत भारत को सीधे मेजबान चीन के खिलाफ फाइनल में पहुंचा देती। इसलिए, भारत ने चीन और कोरिया के बीच सुपर 4 मैच के नतीजे का इंतजार किया।

ये भी पढ़ें :  यूईएफए महिला यूरो 2025 ड्रा: ग्रुप चरण में इटली, बेल्जियम, पुर्तगाल से खेलेगा विश्व चैंपियन स्पेन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment