राजस्थान-झुंझुनू में टूटेगी 400 साल पुरानी परंपरा, रावण और उसकी सेना पर गोलियों की जगह चलेंगे धनुष-बाण

झुंझुनू. दशहरे के मौके पर जहां देशभर में रावण के पुतलों का दहन किया जाता है वहीं राजस्थान के झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में एक अनोखी परंपरा के चलते रावण के पुतले के साथ-साथ उसकी सेना पर बंदूकों से फायरिंग की जाती है। यह दादूपंथी समाज की 400 साल पुरानी परंपरा है लेकिन इस बार पुलिस ने नए कानूनी प्रावधान के तहत इसकी अनुमति नहीं दी है, इसलिए इस बार धनुष-बाण से ही रावण के पुतले का दहन होगा। जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में बसे दादूपंथी समाज के लोग…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू की सड़कों पर दौड़ रहा पैंथर, कस्बे के लोगों में फैली दशहत

झुंझुनू. प्रदेश के कुछ इलाकों में पैंथर की दहशत बनी हुई है। उदयपुर में आदमखोर पैंथर पकड़े जाने के बाद अब झुंझुनू में भी रविवार को सड़कों पर पैंथर दौड़ता देखा गया। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और डरे-सहमे लोग जिला प्रशासन की तरफ देख रहे हैं। जिले के गुढ़ागौड़जी एक पैंथर पहाड़ी इलाके से कस्बाई इलाके में घुस आया, जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। इसके बाद से लोगों ने वन विभाग को इस पैंथर को तत्काल पकड़ने के लिए कहा है।…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू में सक्रिय हनीट्रैप गिरोह, पचेरी कलां में शातिर सदस्य गिरफ्तार

झुंझुनू. झुंझुनू सहित शेखावाटी में इन दिनों हनीट्रैप के मामले में लोगों को फंसाने वाला गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह महिलाओं की आड़ में पहले लोगों को फंसाता हैं, फिर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठने का काम करता है। एक ऐसे ही गिरोह के शातिर सदस्य को पचेरी कलां पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया। थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि पचेरी थाना इलाके के एक व्यक्ति…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर राजेंद्र गुढ़ा ने दिया धरना, रोक पर भी ब्लास्टिंग और खनन का जताया विरोध

झुंझुनू. कोर्ट द्वारा ब्लास्टिंग पर रोक लगाने के बावजूद खनन कार्य के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और कई पशु भी अपनी जान गंवा चुके हैं। शहर के कान्हा पहाड़ी में खनन कार्य बंद करवाने की मांग को लेकर आज कान्हा पहाड़ी के आसपास के निवासीगण बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और खनन कार्य को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह लीज…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू में हिस्ट्रीशीटर ने पति से विवाद में पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

झुंझुनू. सिंघाना थाना क्षेत्र के खानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने घर में काम कर रही एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है।घायल महिला के जेठ देशराज ने बताया कि शाम को वह पशुओं को चारा डाल रहा था। वहीं उसके छोटे भाई वेदप्रकाश की पत्नी संजना (45) घर में घरेलू काम कर रही थी। इस दौरान थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर उमेश यादव पुत्र हरफूलसिंह यादव अपने एक साथी…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू में रिश्वती नगर परिषद आयुक्त को दी फील्ड पोस्टिंग, उपराष्ट्रपति के नाम लोगों ने सौंपा ज्ञापन

झुंझुनू. स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे देश के उपराष्ट्रपति के नाम झुंझुनू जागृति मंच ने एक ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में ये कहा गया है कि झुंझुनू आयुक्त एक लाख की रिश्वत लेते हुए एसीबी में ट्रैप की गई थी, लेकिन फिर भी भजनलाल सरकार ने उन्हें फील्ड पोस्टिंग दे दी। ये सब भाजपा कि जीरो टॉलरेंस की खोखली बातें है। जागृति मंच के सचिव अशोक मोदी ने बताया कि भाजपा कांग्रेस दोनों की पहली पसंद के चलते आयुक्त पद पर आसीन है। यह क्यों न…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू में भाजपा में प्रत्याशी चयन की बड़ी चुनौती, राजेंद्र गुढ़ा निर्दलीय लगाएंगे सेंध!

झुंझुनू. झुंझुनू हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। पिछली बार सात सीटों में से 5 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, वहीं दो सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। यह सीट राजस्थान विधानसभा की महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है। जाट और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने से दोनों ही समुदाय चुनाव को प्रभावित करते हैं। वर्तमान में उनके बेटे बृजेंद्र ओला इस सीट से विधायक थे। अब उनके सांसद बनने से सीट खाली हो गई है। 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां से 10 प्रत्याशियों…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू कलेक्टर पहुंचे जिला अस्पताल देखने, कुर्सी पर बैठते ही मरीजों को मिलीं स्वास्थ्य सुविधाएं

झुंझुनू. पहली बार बने कलेक्टर ने आमजन को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए औचक निरीक्षण किया। वहीं मरीजों से सुविधाओं का फीडबैक लिया। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी सुविधा मरीजों को मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने जिले में आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में सरकारी सेवाओं का पूरा लाभ मिले। इस संबंध में काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मंगलवार रात को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बीडीके अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक अस्पताल…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू कलेक्टर ने ली पहली जिला स्तरीय बैठक, आमजन के हितों के लिए तत्पर रहें अधिकारी

झुंझुनू. नियुक्ति के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पहली बैठक में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने कहा कि अधिकारियों को आमजन के हित में राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य करना चाहिए। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति के बाद जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जिले में स्थिति की विस्तार से जानकारी लेते हुए जिला स्तरीय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में या…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू में पकड़ी 12 लाख रुपये की शराब, महीनों से बंद मकान में पुलिस ने मारा छापा

झुंझुनू. कोतवाली पुलिस ने एक बंद मकान में मारकर हरियाणा से तस्करी करके लाई गई 12 लाख से अधिक मूल्य की महंगी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस को छह-सात घंटे लगे। मकान से 269 बोतलें मिलीं, जिनका बाजार मूल्य 12 लाख रुपये से अधिक है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में देशी और विदेशी कंपनियों के विभिन्न नामी ब्रांडों की शराब जब्त की गई। शराब की बोतलों की गिनती करने और कार्रवाई करने में पुलिस टीम को छह -सात…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू में वकीलों ने कोर्ट परिसर से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, थानाधिकारी को निलंबित करने की मांग

झुंझुनू. झुंझुनू जिले के मुकुंदगढ़ थानाधिकारी को निलंबित करने की मांग को लेकर आज भी वकीलों ने कोर्ट परिसर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर नारेबाजी की। एडवोकेट भगवानसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एडवोकेट किशोर कुमार 28 अगस्त को पुलिस थाना मुकंदगढ़ में अपने कब्जाशुदा भूखंड के मामले में अपनी पत्नी के साथ परिवाद देने गए थे। इस दौरान मुकुंदगढ़ थानाधिकारी रमेश कुमार मीणा और स्टाफ द्वारा उनके साथ अभ्रद व्यवहार किया गया और एडवोकेट के कपड़े उतरवाकर उन्हें गैरकानूनी तरीके से लॉकअप में बंद दिया। भगवानसिंह ने कहा…

Read More

राजस्थान-झुंझुनू की लड़की को प्रेमजाल में फांसा, नेपाल बेचने जाते समय रक्सौल बॉर्डर पर गिरफ्तार

झुंझुनू. राजस्थान से मानव तस्कर एक नाबालिग लड़की का फर्जी प्रेमी बन उसे नेपाल देह व्यापार के दलदल में धकेलने जा रहा था। रक्सौल मैत्री पुल पर एसएसबी मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम ने इनको संदिग्ध गतिविधि देखकर पकड़ लिया। दोनों राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं। वहां इंस्टाग्राम पर मानव तस्कर ने उक्त लड़की से दोस्ती की और अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जब लड़की उसके पूरे विश्वास में आ गई, तब उसको नेपाल घुमाने के बहाने बेचने चल दिया था। एसएसबी मानव तस्करी रोधी ईकाई…

Read More