राजस्थान-सिरोही में मनाया पुलिस शहीद दिवस का आयोजन, पुलिस कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सिरोही. सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन सिरोही में सवेरे पुलिस के अमर शहीदों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इसमें साल 2023-24 में शहीद हुए पुलिस शहीदों के नामों को पढ़कर सुनाया गया। अपने कर्तव्यों की पालना करते हुए प्राणों की आहुती देने वाले पुलिस शहीदों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं का कहना था कि प्रशिक्षण के दौरान ही पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य पालन एवं संविधान की रक्षा के लिए कार्य करने की शपथ दिलवाई जाती है। चाहे…

Read More

राजस्थान-सिरोही में ट्रेलर से पकड़ी 65.50 लाख रुपये की शराब, एक को किया गिरफ्तार

सिरोही. समीपवर्ती गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस द्वारा ट्रेलर में छिपाकर ले जाई जा रही 65.50 लाख रुपये की विदेशी शराब को जब्त किया गया है। इस मामले में शराब एवं ट्रेलर को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। गुजरात पुलिस द्वारा शराब तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमीरगढ़ पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वहां से गुजर रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। उस दौरान राजस्थान की…

Read More

राजस्थान-सिरोही में त्योहारों से पहले कराएं सड़कों की मरम्मत और सजावट, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने दिए निर्देश

सिरोही. आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर परिषद सिरोही क्षेत्र के विकास के संबंध में राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राज्यमंत्री देवासी का कहना था कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी विभाग एवं निर्माण एजेंसीज आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपेयरिंग करवाएं। शहर में बेहतरीन सजावट करने, लाइटिंग करने, मुख्य चौराहों की सजावट करने, शहर के मुख्य मार्गों पर सजावटी…

Read More

राजस्थान-सिरोही में चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक सवार को गिराकर ले भागा था मोबाइल

सिरोही. सिरोही की सरूपगंज पुलिस टीम ने पेशुआ नदी के पास अंधेरे में मोबाइल चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने थाना सरूपगंज जिला सिरोही निवासी हरीश पुत्र हीराराम गरासिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार…

Read More

राजस्थान-सिरोही में दो दिन चला फॉर्मेशन कमांडर सम्मेलन, ऑपरेशनल और तकनीकी मुद्दों पर की चर्चा

सिरोही/जयपुर. सप्त शक्ति कमांड जयपुर में दो दिवसीय फॉर्मेशन कमांडर सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने की। जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) जयपुर, राजस्थान के कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार, इस दो दिवसीय सम्मेलन में फोर्स मल्टीप्लायर्स, साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देना, सैनिकों को सशक्त बनाना, उभरते खतरों से निपटना और संगठनात्मक लक्ष्यों के समन्वय में कमांड के विकास के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है, इससे…

Read More

राजस्थान-सिरोही में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से लाए थे 4 पिस्टल-3 मैग्जीन एवं 12 जिंदा कारतूस

सिरोही. माउंटआबू पुलिस ने शहर के देलवाड़ा क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश देकर अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में माउंट आबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। देलवाड़ा के बापू बस्ती स्थित किराए के एक मकान पर दबिश के दौरान पुलिस ने  4 पिस्टल, 3 मैग्जीन एवं 12 जिंदा कारतूस जब्त कर माउंटआबू निवासी राहुल एवं दिपेश बैरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से…

Read More

राजस्थान-सिरोही में हत्या का खुलासा, बहन को गलत नजर से देखने पर दोस्त ने मारे थे चाकू

सिरोही. मंडार पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक का दोस्त है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी को अपने दोस्त पर अपनी बहन को गलत नजर से देखने का शक था। इसी के चलते अपने दोस्त को सबक सिखाने की मंशा से उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। रेवदर उपअधीक्षक रूपसिह इंदा की अगुवाई में टीम द्वारा यह कारवाई की गई। इस मामले में भांडोत्रा, पुलिस थाना पांथावाडा, जिला बनासकांठा, गुजरात…

Read More

राजस्थान-सिरोही में आबूरोड की तलेटी में विराजीं मुखरी माता, प्रवेश द्वार पर होने से पड़ा यह नाम

सिरोही. सिरोही में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन आज हम आपको आबूरोड के तलेटी क्षेत्र स्थित मुखरी माता मंदिर के दर्शन करवा रहे हैं। मंदिर में चामुंडा माता विराजमान है। इस मंदिर के नाम के साथ मोर-मोरनी की तपस्या को लेकर भी इतिहास है। इस मंदिर में वैसे तो सालभर श्रद्धालुओं की आवजाही लगी रहती है। लेकिन जब बात नवरात्रि की हो तो भीड़भाड़ और बढ़ जाती है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन करने की भी सुविधा उपलब्ध है। सिरोही जिले से करीब…

Read More

राजस्थान-सिरोही में ब्रह्माकुमारीज के सम्मलेन में पहुंचे मप्र के डिप्टी CM, सनातन संस्कृति से जोड़ने पर होगा समुचित विकास

सिरोही. सिरोही के आबूरोड में ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन में आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का सोमवार को समापन हो गया। इसमें भारत सहित विश्व के 15 से अधिक देशों की पांच हजार से अधिक जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। कला, धर्म, संस्कृति, अध्यात्म, राजनीति, विज्ञान, चिकित्सा और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों के विद्वानों ने आध्यात्मिकता द्वारा  स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज विषय पर अलग-अलग सत्रों में विचार रखे। सम्मेलन के दौरान दस सत्र आयोजित किए गए। सभी ने चिंतन-मंथन कर निष्कर्ष निकाला कि यदि समाज, राष्ट्र और विश्व को…

Read More

राजस्थान-सिरोही के कलेक्टर ने दिए निर्देश, लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण कर नियमित मॉनिटरिंग

सिरोही. डीओआईटी सभागार में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें संपर्क पोर्टल तथा अन्य कार्यालयों से प्राप्त लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर विभिन्न मुद्दों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला कलेक्टर चौधरी द्वारा विभागवार लंबित प्रकरणों की चर्चा की और कहा कि राज्य स्तर पर लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न बैठकों में भी संपर्क पोर्टल से संबंधित आंकड़ों के सुधार के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। इसलिए सभी अधिकारी प्रकरणों…

Read More

राजस्थान-सिरोही में गांजा सप्लायर गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान

सिरोही. मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित गांजा सप्लायर को जिले की रोहिड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में मादक पदार्थों की धरपकड़ के दौरान आरोपी तस्कर और उसका साथी फरार होने के बाद पुलिस गिरफ्त में आ गए थे लेकिन पुलिस को गांजा सप्लायर की तलाश थी, जो कि अब पकड़ में आया है। रोहिड़ा पुलिस थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट पीएस सरूपगंज में वांछित गांजा सप्लायर बकाराम पुत्र दीताराम उर्फ हिताराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया…

Read More

राजस्थान-सिरोही में आउटडोर खेलों का हुआ गोल्फ टूर्नामेंट, लखनऊ जीशान रहे चैंपियन

सिरोही। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवा खिलाड़ियों के बीच आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस टैलेंट आइडेंटिफिकेशन गोल्फ टूर्नामेंट में कैडीज़ और बच्चों ने अपने गोल्फ कौशल का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदरसिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी गोल्फ खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना और कौशल के लिए बधाई दी। भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक मेजर डीपी सिंह, भारतीय ब्लेड रनर विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिभागियों…

Read More

राजस्थान-सिरोही में अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू, डांस और फैंसी प्रतियोगिताएं बनीं आकर्षण

सिरोही. सिरोही में अग्रसेन जयंती महोत्सव के 6वें दिन विष्णु धर्मशाला परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। खेलकूद प्रतियोगिता संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 400 से ज्यादा बच्चो ने सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालकों की 4 से 6 वर्ष आयुवर्ग में जलेबी दौड़ एवं 20 मीटर दौड़, 6 से 10 वर्ष में जलेबी दौड़ एवं 50 मीटर दौड़, 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग में चम्मच दौड़ एवं 75 मीटर दौड़,15 से 18…

Read More

राजस्थान-सिरोही की कृष्णावती नदी में खनन का विरोध, दूसरे दिन भी धरना और गांवों में बंद

सिरोही. जावाल के कृष्णावती नदी में लंबे समय से नियमों को ताक में हो रहे खनन के विरोध में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कृष्णवती नदी में मशीनरी से भारी मात्रा में हो रहे बजरी खनन को रोकने के लिए जावाल नगर समेत क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जावाल के श्री साचियाव माता मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और धरना दिया। जावाल समेत क्षेत्र के गांवों में संपूर्ण बंद रहा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी यहां पहुंचे।…

Read More

राजस्थान-सिरोही में जमानत पर छूटे आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ महीने पहले की थी लूट

सिरोही. आबूरोड सदर थाने से किसी मामले में जमानत पर बाहर आए दो आरोपियों को सरूपगंज थाना पुलिस की टीम ने डेढ़ महीने पहले हुई लूट की वारदात के मामले में गिरफ्तार किया है। सरूपगंज थानाशिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में पंचदेवल, पुलिस थाना सरूपगंज निवासी दिनेश कुमार पुत्र हिम्मताराम गरासिया एवं सवाराम पुत्र सुरेश कुमार गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी आबूरोड सदर से एक मामले में जमानत लेकर बाहर आए थे। सूचना मिलने पर सरूपगंज पुलिस टीम ने दबिश देकर…

Read More