राजस्थान-उदयपुर में तालाब में कूदे युवक का पांचवें दिन मिला शव, पुलिस को देखकर लगाई थी छलांग

उदयपुर. उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में पुलिस को देखकर तालाब में छलांग लगाने वाले युवक का शव पांचवें दिन अलसुबह बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम पिछले चार दिनों से युवक की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले मेड़ी का मथरा निवासी खेम सिंह (32) पिता पृथ्वी सिंह सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में लोगों को डराने-धमकाने और शांति भंग करने की घटना में शामिल था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सायरा पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची तो…

Read More

राजस्थान-उदयपुर में रसद अधिकारी के घर एसीबी की छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

उदयपुर. एसीबी की टीमों ने गुरुवार सुबह उदयपुर के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संभागीय उपभोगता सरंक्षण अधिकारी जयमत सिंह राठौड़ के ठिकानों पर छापा मारा। जयमल सिंह राठौड़ करोड़ों के संपत्ति के मालिक निकले। उनके उदयपुर और राजसमंद में होटल, रिसोर्ट, कई भूखंड, मकान और लग्जरी वाहन हैं। एसीबी टीमें सभी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाल रही है और ब्योरा निकात रही हैं। जयमल सिंह राठौड़ के उदयपुर के सरदारपुरा स्थित मकान, सीसारमा स्थित होटल मान विलास रिसोर्ट संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी के ऑफिस एसीबी टीमों की सर्च कार्रवाई…

Read More

राजस्थान-उदयपुर के सिटी पैलेस में राष्ट्रपति के दौरे पर विवाद, भाजपा सांसद और विधायक ने उठाए सवाल

उदयपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उदयपुर के मेवाड़ राजघराने के राजमहल सिटी पैलेस में दौरे पर विवाद शुरू हो गया है। मेवाड़ राजघराने की ही राजसमंद सांसद महिमा कुमारी और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह ने राष्ट्रपति के सिटी पैलेस दौरे पर सवाल उठाए हैं।गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को उदयपुर दौरे के दौरान मेवाड़ राजघराने के राजभवन सिटी पैलेस पहुंची थीं और उन्होंने सिटी पैलेस और मेवाड़ के इतिहास की प्रशंसा की थी। इसके बाद मेवाड़ राजघराने के नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह और उनकी धर्मपत्नी राजसमंद सांसद महिमा…

Read More

राजस्थान-उदयपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा महत्वपूर्ण

उदयपुर/जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पाने में वर्तमान पीढ़ी का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्वार्थ का रास्ता अपनाते हैं, लेकिन सभी के हितों को प्राथमिकता देने से छात्रों की प्रतिभा निखरेगी। राष्ट्रपति उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सशक्तीकरण का सबसे अच्छा माध्यम है।उन्होंने कहा, ‘‘हमने वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है। आपकी पीढ़ी के योगदान…

Read More

राजस्थान-उदयपुर के रजवाडिया समाज के मंदिर में तोड़फोड़, माहौल बिगाड़ने कीं मूर्तियां खंडित

उदयपुर. बीते कुछ महीनों से उदयपुर क्षेत्र से लगातार सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों जहां भीलवाड़ा में एक धार्मिक स्थल के बाहर पशुओं अवशेष मिलने से माहौल बिगड़ गया था, वहीं अब उदयपुर के एक देवरे ( मंदिर) पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यह देवरा उदयपुर के स्वरूप सागर झील के पास स्थित है, जो रजवाडिया समाज का बताया जा रहा है। मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने की बात पता चलते ही समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना…

Read More

राजस्थान-उदयपुर में लेपर्ड ने नाबालिग पर किया हमला, जंगल के चार किमी अंदर मिला शव

उदयपुर. राजस्थान में लेपर्ड के हमलों में इंसानी मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। 10 दिन पहले ही लेपर्ड ने एक महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। अब उदयपुर के उंडीथल गांव में बकरियां चराने गई एक नाबालिग लड़की की भी लेपर्ड ने जान ले ली। लेपर्ड लड़की को घसीटते हुए जंगल में चार किमी अंदर ले गया और उसका हाथ चबा गया। नाबालिग के मुंह, पीठ और छाती को भी लेपर्ड ने बुरी तरह नोंच डाला। लड़का का शव घने जंगल में करीब 4 किलोमीटर…

Read More

राजस्थान-उदयपुर में तेंदुए ने महिला का सिर से अलग किया धड़, चार महीने में हमले में छह की मौतें

जयपुर. राजस्थान में इंसानी आबादी में तेंदुओं की आवाजाही ने बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। बीते 2 दिनों में शहरी आबादी में तेंदुओं के आने की दो घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। ये दोनों घटनाएं चौमू की है। शनिवार को चौमू-जयपुर रोड पर एक निजी अस्पताल के बेसमेंट में तेंदुआ घुस गया। इसके बाद मंगलवार रात को भी तेंदुआ चौमू की सड़कों पर नजर आया। हालांकि, दोनों घटनाओं में तेंदुए ने किसी इंसान पर हमला नहीं किया। लेकिन, तेंदुओं के हमले से प्रदेश में 30 मई से आठ सितंबर…

Read More

राजस्थान-उदयपुर में जनजाति गौरव कार्यशाला में पहुंचे मदन राठौड़, हम हिंदू हैं-न कटेंगे और न बंटेंगे

उदयपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे और मैराथन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और नवसंचार का संचालन किया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक की, साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जनजाति गौरव कार्यशाला में विशाल जनसमूह को संबोधित भी किया। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है और सदस्यता अभियान…

Read More

राजस्थान-उदयपुर में चाकूबाजी में मृत छात्र के परिजनों से मिलीं डिप्टी सीएम दीया, ढांढस बंधाकर आठ लाख रुपये दिए

उदयपुर. प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंची है। शुक्रवार सुबह वे चाकूबाजी की घटना में जान गंवाने वाले छात्र देवराज मोची के घर पहुंचीं। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खेरादीवाड़ा स्थित देवराज के घर पर पहुंचकर उसकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही छात्र के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों से कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।…

Read More