आरएजेयूवीएएस का फैसला; पशुचिकित्सा स्नातक में अब केवल नीट-यूजी से दाखिला होगा

जयपुर, बीकानेर स्थित राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (आरएजेयूवीएएस) में अगले शैक्षणिक सत्र से पशुचिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दाखिला राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) के माध्यम से ही होगा। प्राधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया। पहले दाखिला राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट (आरपीवीटी) के जरिए होता था। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, पहले भी विश्वविद्यालय नीट के माध्यम से प्रवेश देता था, लेकिन सीटें खाली रहने पर पिछले साल आरपीवीटी के माध्यम से प्रवेश…

Read More