नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 27 अप्रैल, 2023 रामानुजगंज। ग्राम पंचायत कृष्णानगर में आज भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। आज हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी शामिल हुए। प्रत्येक वर्ष बंग समाज के द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। कृष्णानगर (केवड़ाशिला) समस्त ग्रामवासी एवं इष्टप्राण समिति के पदाधिकारियों को विशाल भव्य धार्मिक आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई ज्ञापित किया।
Read MoreTag: Ramanujganj
Ramanujganj : जेल समीक्षा दिवस पर जेल में कैदियों की सुनी गई समस्याएं, जेल प्रशासन को दिए गए अनेक निर्देश
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 26 अप्रैल, 2023 आज बुधवार को बलरामपुर जिले के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेशमा बैरागी ने जिला जेल रामानुजगंज का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए जेल में मिलने वाले भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गर्मी में बंदियों के लिए ठंडा पानी और मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रबंध करने के निर्देश जेल प्रशासन को दिया। बैरक में भ्रमण कर बंदियों की समस्याएं भी सुनी गई और समाधान भी किया…
Read MoreBalrampur : गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से झुलसी बुजुर्ग महिला, जिले में एक सप्ताह के भीतर सिलेंडर ब्लास्ट की दुसरी घटना
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 26 अप्रैल, 2023 बलरामपुर जिले में LPG सिलेंडर ब्लास्ट होने से दूध गर्म कर रही बुजुर्ग महिला बुरी तरह से झुलस गई, जिसकी हालत अभी नाजुक है। महिला रामचंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम तालकेश्वर पुर का है। महिला को इलाज के लिए अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम तालकेश्वरपुर में बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी पति रामप्रीत गुप्ता अपने ही घर के रसोई गैस पर दूध गर्म कर रही थी, तभी अचानक से गैस के पाइप…
Read MoreBalrampur News : जिला अस्पताल में शुरू हुई भारत मां की रसोई, समाज के सहयोग से मरीज के परिजनों को मिलेगा भोजन
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 18 अप्रैल, 2023 छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से समाज के सहयोग से 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज में निःशुल्क भारत माँ की रसोई (भोजन सेवा) चलाई जाती है। इसी सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए जिला अस्पताल बलरामपुर में भी भोजन सेवा शुरू की गई है। संस्था के जिला प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया की भारत माँ की रसोई के माध्यम से दूर ग्रामीण अंचल से आए हुए मरीज के साथ में एक परिजन को भोजन मिल जाता है पर जिस मरीज के…
Read More
