भोपाल दशहरा पर्व के अवसर पर राजधानी में शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक 10 से अधिक स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने के कारण शहर की अधिकतर सड़कों पर यातायात का काफी दबाव रहेगा। इस वजह से कार्यक्रम के दौरान कई मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे। आयोजन स्थलों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। प्रमुख दशहरा स्थल टीटी नगर दशहरा मैदान, कोलार रोड, बंजारी दशहरा मैदान, छोला दशहरा मैदान, बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान, एमवीएम दशहरा…
Read MoreTag: Ravana dahan
MP में बारिश के बीच रावण दहन, भोपाल में 7 हजार पुतलों का होगा दहन
भोपाल विदाई के बीच इस सप्ताह मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश की एक और झड़ी लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे दशहरे के दिन भी कई जिलों में बारिश हो सकती है। दक्षिणी हिस्से में ज्यादा असर रहेगा। फिलहाल हल्की बारिश का अलर्ट। मध्यप्रदेश में इस बार बारिश के बीच रावण दहन होगा। नए सिस्टम की वजह से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस वजह से वाटरप्रूफ पुतलों की डिमांड बढ़ गई है। भोपाल में सजे रावण के…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर में 101 फीट का रावण दहन और जमकर हुई आतिशबाजी, मुख्यमंत्री साय ने दिए संदेश
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भगवान श्रीराम के जयकारे के बीच रिमोट का बटन दबाकर रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतले का दहन किया। कार्यक्रम स्थल पर आतिशबाजी और उत्सव का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने रावण दहन के बाद हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…
Read Moreविजयादशमी: भोपाल में आज, छोला मैदान सहित 25 से अधिक स्थानों पर होगा रावण दहन, जंबूरी मैदान में जलेगा 75 फीट ऊंचा पुतला
भोपाल दशहरा पर्व पर शनिवार को भोपाल में सबसे बड़ा रावण दहन कोलार में होगा। यहां रावण के 105 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। भजन गायक अनूप जलोटा भी आएंगे। बिट्ठन मार्केट, छोला, टीटी नगर, कलियासोत समेत 25 जगहों पर बड़े आयोजन होंगे। पुराने शहर के छोला दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव को करीब 78 साल हो चुके हैं। पहले यह हिंदू त्योहार समिति मनाती थी, अब वर्ष 1960 से हिंदू उत्सव समिति के हाथ में है। यहां 51 फीट ऊंचा रावण जलेगा और आतिशबाजी होगी। इसके पहले…
Read Moreराजस्थान-झुंझुनू में टूटेगी 400 साल पुरानी परंपरा, रावण और उसकी सेना पर गोलियों की जगह चलेंगे धनुष-बाण
झुंझुनू. दशहरे के मौके पर जहां देशभर में रावण के पुतलों का दहन किया जाता है वहीं राजस्थान के झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में एक अनोखी परंपरा के चलते रावण के पुतले के साथ-साथ उसकी सेना पर बंदूकों से फायरिंग की जाती है। यह दादूपंथी समाज की 400 साल पुरानी परंपरा है लेकिन इस बार पुलिस ने नए कानूनी प्रावधान के तहत इसकी अनुमति नहीं दी है, इसलिए इस बार धनुष-बाण से ही रावण के पुतले का दहन होगा। जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में बसे दादूपंथी समाज के लोग…
Read More
