खाटूश्याम मेले में रेलवे की रिकॉर्ड कमाई, 2 लाख भक्तों ने की यात्रा

 सीकर खाटूश्यामजी में देवशयनी एकादशी पर शनिवार-रविवार को आयोजित दो दिवसीय मेला  रींगस रेलवे स्टेशन के लिए वरदान साबित हुआ है. रींगस रेलवे स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने बताया कि मेले के 2 दिनों में लगभग 2 लाख से अधिक श्याम भक्तों ने रेल यात्रा की. इस दौरान रेलवे को 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. लगातार बढ़ रहे राजस्व के कारण रींगस रेलवे जंक्शन अब राजस्व आय में प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन बन गया है.…

Read More