मध्यप्रदेश में सड़कें चौड़ी करने के लिए बड़ी कार्रवाई, 52 धर्मस्थल हटेंगे, बड़ी कार्रवाई हुई

उज्जैन एमपी में सड़कें चौड़ी करने का काम किया जा रहा है। उज्जैन में तो इसके लिए बाकायदा अभियान चलाया जा रहा है। सड़क चौड़ी करने के लिए यहां पहली बड़ी कार्रवाई जब रास्ते में आ रहे एक स्कूल को मार्ग से हटाया गया। अब धर्मस्थल को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। शहर भर की सड़कें चौड़ी की जानी है जिसमें 50 से ज्यादा धर्मस्थल प्रभावित होंगे। सड़कें चौड़ी करने के लिए ऐसे धर्मस्थलों को भी पीछे हटाया जाएगा। उज्जैन में 2028 में आयोजित सिंहस्थ यानि कुंभ…

Read More

प्रदेश में मास्टर प्लान के तहत बनेंगी 23 सड़कें, 8 का पहले होगा निर्माण

इंदौर  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में निगमायुक्त शिवम वर्मा ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में मास्टर प्लान के पहले चरण में बनने वाली 8 सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी मौजूद रहे। वर्मा ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत 23 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।  बिचौली हप्सी से भूरी टेकरी होते हुए नायता मुंडला तक का कार्य जारी है। प्रथम चरण में 8 सड़कों के लिए सेंट्रल लाइन डालने, नोटिस जारी करने संबंधी कार्य इस सप्ताह से शुरू कर…

Read More

मध्यप्रदेश : खंडवा और खरगोन जिले को जल्द ही महाराष्ट्र और गुजरात से जोड़ दिया जाएगा

 खंडवा महाराष्ट्र और गुजरात को जोड़ने के लिए एनएच 347 प्रस्तावित किया गया है। जिसके निर्माण की शुरुआत मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से हो चुकी है। एनएचआई के द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके चलते अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत खंडवा से खरगोन के लिए फोरलेन प्रस्तावित है। इसके बाद वहां से गुजरात सीधा जुड़ जाएगा। एनएचएआई ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन एनएचएआई (NHAI) की परियोजना क्रियान्वयन ईकाई, खंडवा से जारी पत्र के अनुसार, भूमि अधिग्रहण से संबंधित धारा…

Read More

मंत्री गडकरी ने एमपी के राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और उन्नयन के लिए 414 करोड़ 84 लाख रुपए मंजूर किए

भोपाल  मध्यप्रदेश के विकास को गति प्रदान करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 414 करोड़ 84 लाख रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और उन्नयन के लिए दी गई स्वीकृति के लिए आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माना आभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस स्वीकृति से सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के महत्वपूर्ण कार्य होंगे। निश्चित ही शिवपुरी और अशोक नगर के साथ अन्य जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा।…

Read More

मध्यप्रदेश में 23 अरब रुपए से सिंहस्थ महाकुंभ के लिए बनेगा ग्रीनफील्ड रोड और बायपास, बदलेगी शहर-गांव की तस्वीर

उज्जैन बेहतर कनेक्टिविटी और ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए एमपी में कई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। गावों और शहरों की दूरी मिटाने, यात्रियों को आरामदायक और सुगम सफर के लिए कई सड़कों को चौड़ा भी किया जा रहा है।उज्जैन में तो अधिकांश प्रमुख मार्गों को चौड़ा किया जाना है।शहर में सड़क चौड़ीकरण के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक बुलाई गई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सड़कें चौड़ी करने के लिए मकानों से पहले धार्मिक स्थलों को हटाने पर सहमति बनी। मकान दुकान टूटने…

Read More

उज्जैन से इंदौर 48 कि.मी लंबे फोरलेन का निर्माण 1370 करोड़ की लागत से होगा

 इंदौर सिंहस्थ 2028 को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने जोर शोर के साथ तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसी कड़ी में श्रद्धालुओं के सुलभ आवागमन के लिए उज्जैन के सिंहस्थ बायपास से इंदौर के हातोद क्षेत्र तक नई सड़क बनाने की घोषणा की गई है। नई बनने वाली सड़क मौजूदा की उज्जैन – इंदौर सड़क का वैकल्पिक मार्ग होगी।  48 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 1370 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। खास बात ये है कि ये सड़क दोनों जिलों के 29 गांवों से होकर गुजरेगी। इसमें…

Read More

मध्यप्रदेश में स्मार्ट सिटी की सड़क का 9 करोड़ रुपए में काम जल्द शुरू, हजारों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा

इंदौर मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के पुराने क्षेत्र जूनी इंदौर की राह जल्द आसान होने वाली है। सरवटे से गंगवाल के बाद अब चंद्रभागा हनुमान मंदिर से कलालकुई मस्जिद के बीच की सड़क बनने जा रही है। बीआर गोयल एंड कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। अन्य सड़कों की तुलना में यह महंगी होगी, क्योंकि दोनों तरफ नाले के लिए पैक चैनल बनाई जाएगी।  मालूम हो, सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड के बीच सड़क का काम शुरू हुआ था, लेकिन बाधा नहीं हटने और स्मार्ट सिटी का बजट…

Read More

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ के पहले 23 अरब की लागत से सड़के तैयार की जा रही

 उज्जैन  मध्यप्रदेश के उज्जैन में साल 2028 में सिंहस्थ आयोजित होने जा रहा है। जिसके लिए 23 अरब रुपए से ज्यादा का खर्च करके ग्रीनफील्ड रोड, बायपास और सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सरकार को तीन प्रोजेक्टों की मंजूरी मिल गई है। टेंडर जारी होने के बाद काम शुरु हो जाएगा। इंदौर से उज्जैन के बीच बनेंगी सड़कें इंदौर से उज्जैन तक करीब 48 किमी लंबी रोड को ग्रीनफील्ड बनाया जाएगा। इसके लिए 1370.85 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही 19.185 किमी लंबे…

Read More

राजस्थान-सिरोही में पंचायतीराज मंत्री ने सड़क का किया लोकार्पण, मामावली से वाडेली तक किया डामरीकरण

जयपुर। पंचायतीराज, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सोमवार को सिरोही जिले के मामावली से पुरानी वाडेली डामरीकरण का लोकार्पण किया। इस अवसर  पर पंचायतीराज राज्य मंत्री ने सड़क के लोकार्पण पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक सुखद पल बताया। पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर होने की बात कही। उन्होंने आमजन की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत सरतरा के राजस्व ग्राम मामावली में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मामावली से वाडेली को…

Read More

जबलपुर में महाराजपुर बायपास तक बनेंगी नई कालोनियां, तीन नई सड़कों का निर्माण शुरू

जबलपुर शहर की आबादी बढ़ती गई, उसी अनुपात में वाहनों की संख्या भी बढ़ी, लेकिन नई सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। नतीजतन पहले से मौजूद सड़कों पर ही यातायात का दबाव बढ़ता गया। नई सड़कों का निर्माण न होने से नगर की बसाहट भी सिमट कर रह गई। जेडीए ने तीन चौड़ी सड़कों के निर्माण का काम शुरू किया है। टाउन प्लानर्स के अनुसार ये मेजर व सेक्टर रोड नगर में नए आवासीय, व्यावसायिक क्षेत्र को विस्तार देंगी। पाटन बायपास, कटंगी बायपास व महाराजपुर बायपास तक नई कालोनियां विकसित हो…

Read More

24 जिलों की 1295 पीवीटीजी बसाहटों में बनेंगी 1284.29 किमी लम्बी 1035 सड़कें

भोपाल गांव-गांव तक पहुंच सड़क प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में केन्द्र सरकार प्रदेश के 24 जिलों में निवासरत 3 विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की सभी बसाहटों तक एप्रोच रोड तैयार कर रही हैं। केन्द्र सरकार द्वारा पीएम जन-मन में प्रदेश की चिन्हित कुल 1295 पीवीटीजी बसाहटों में कुल 1284.29 किलोमीटर लम्बाई वाली 1035 सड़कें मंजूर की गई है। गांव-गांव तक कुल 1050 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली इन सम्पर्क सड़कों का निर्माण कार्य 5 चरणों में पूरा किया जायेगा। पहला चरण जून 2025 तक…

Read More

मध्य प्रदेश में बनेंगी व्हाइट टॉपिंग तकनीक से सड़कें, 21 जिलों का हुआ चयन, जानें कहां कहां हो रहा निर्माण

भोपाल  मध्य प्रदेश में जल्द ही सड़कें और मजबूत बनेंगी। पीडब्ल्यूडी खराब सड़कों की समस्या से निपटने के लिए व्हाइट टॉपिंग तकनीक अपना रहा है। इस तकनीक से बनी सड़कें ज़्यादा टिकाऊ होती हैं और लंबे समय तक चलती हैं। शुरुआत में 21 जिलों की 41 सड़कों पर इस तकनीक का इस्तेमाल होगा। काम इसी महीने शुरू हो जाएगा और चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे बारिश में सड़कों के उखड़ने की समस्या से निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने खराब सड़कों की बढ़ती शिकायतों…

Read More

मध्य प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान, 21 जिले, 41 सड़कें और नई तकनीक से बनेंगी

 भोपाल मध्य प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसके तहत राज्य के 21 जिलों में 41 मार्गों का निर्माण नई तकनीक से होगा। इन मार्गों की कुल लंबाई 109.31 किलोमीटर है और इन्हें चार महीने में पूरा किया जाएगा। मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने अब सड़क निर्माण की नई तकनीक व्हाइट टॉपिंग को अपनाने का निर्णय लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस दिशा में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 21…

Read More

सड़क और पुल निर्माण में नवीनतम तकनीकों पर केंद्रित दो दिवसीय सेमिनार 19-20 अक्टूबर को

भोपाल सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन रवीन्द्र भवन भोपाल में 19 और 20 अक्टूबर को किया जा रहा है। इसमें सड़क और पुल निर्माण की नवीनतम तकनीकों, सामग्रियों और अनुबंध निष्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) और मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहयोग से होगा। सेमिनार के पहले दिन 19 अक्टूबर को उद्घाटन-सत्र में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन…

Read More

मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर जोर

मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर जोर:  मंत्री राकेश सिंह प्रदेश में सड़क निर्माण और संधारण के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है:  मंत्री राकेश सिंह वाइट टॉपिंग तकनीक को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आज भोपाल में आयोजित किया गया वाइट टॉपिंग तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित भोपाल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मंशा के अनुसार, प्रदेश में सड़क निर्माण और संधारण के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस दिशा में वाइट टॉपिंग तकनीक को लेकर…

Read More