सिरोही. सिरोही जिले में सरूपगंज पुलिस द्वारा नेशनल हाइवे पर रात में ट्रक चालकों के साथ लूट की वारदात में सम्मिलित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जिलास्तर पर टॉप-10 अपराधियों में सम्मिलित था तथा उस पर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में कारवाई की गई। इसमें सिलवाफली, वालोरिया, पुलिस थाना रोहीडा, जिला सिरोही निवासी किरीया पुत्र मंछीराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना के बाद से पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।…
Read More
