राजस्थान-हनुमानगढ़ में ट्रक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत, चार लोग हुए घायल

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले के भादरा के गांव भिरानी में ट्रक की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए। भादरा के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को हरियाणा के हिसार रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार को हनुमानगढ़ के भादरा तहसील के भिरानी थाना क्षेत्र के भादरा-सिरसा सड़क मार्ग पर गांधी हैड के पास हुआ। घटना के संबंध में महेंद्र पुत्र गोपाल निवासी भोजासर तहसील भादरा ने रविवार को पुलिस थाना भिरानी में मामला दर्ज कराया…

Read More