मुख्यमंत्री योगी का दो दिवसीय आगरा दौरा शनिवार से, 342 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

आगरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से आगरा के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ताजनगरी को 342 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 53 बड़ी विकास परियोजनाओं की शानदार सौगात देंगे। मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे मंच से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इसी विशेष कार्यक्रम में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके नियुक्ति…

Read More