T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मां के दरबार पहुंचे टीम इंडिया के क्रिकेटर, वैष्णो देवी में माथा टेका

 जम्मू भारतीय टी20 टीम के व‍िस्फोटक ओपनर अभ‍िषेक शर्मा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित पवित्र वैष्णो देवी मंद‍िर पहुंचे और वहां पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। दुन‍िया के नंबर 1 टी20 बैटर 25 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के कुछ दिन बाद यह आध्यात्मिक यात्रा की. भारतीय टीम ने पिछले रविवार अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं और…

Read More

कटरा में हाई अलर्ट: मां वैष्णो देवी भवन पर आतंकी खतरा, सेना ने संभाली सुरक्षा कमान

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकी घटनाक्रमों के बाद अब जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकी मां वैष्णो देवी के पावन भवन और आधार शिविर कटरा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इस गंभीर सूचना के बाद माता के दरबार और पूरे कटरा शहर को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। आतंकी अलर्ट के बाद कटरा से लेकर भवन तक सुरक्षा व्यवस्था को मल्टी-लेयर कर दिया गया है। आधार…

Read More

वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा अब सिर्फ 20 मिनट में, जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

कटरा जम्मू कश्मीर का कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह श्रद्धालु अब केवल 20 मिनट में वैष्णो देवी से शिवखोड़ी पहुंच सकेंगे। हेलीकॉप्टर द्वारा कम समय में दोनों तीर्थ स्थल की यात्रा संभव होगी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के मुताबिक अगले 3 महीने में ये प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के बारे में जो जानकारी मिलती है उसके मुताबिक आरसीसी ग्रेफ द्वारा हैलीपेड से गुफा तक यात्रा मार्ग और पुल निर्माण का काम किया जा…

Read More

वैष्णो देवी भवन में कैमरा प्रतिबंधित, फिर अंदर का वीडियो कैसे बना? शिखा पर FIR दर्ज

जम्मू  जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में स्थित माता वैष्णो देवी का भवन देश के सबसे सुरक्षित और संवेदनशील धार्मिक स्थलों में से एक है. लेकिन हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर ने इस अभेद्य किले जैसी सुरक्षा को चुनौती दे दी है. शिखा नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने माता वैष्णो देवी भवन के अंदर का वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह वीडियो किसी मोबाइल से नहीं, बल्कि एक आधुनिक कैमरा वाले चश्मे (Spy Camera Glasses) से बनाया…

Read More

शिव–पार्वती विवाह से पहले काशी में माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद, बाबा विश्वनाथ को मिला विशेष उपहार

वाराणसी महाशिवरात्रि के दिव्य पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में सनातन परंपरा को समृद्ध करने वाला एक शुभ और भावपूर्ण नवाचार इस वर्ष साकार हो रहा है. इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व के नवाचार में कई प्रसिद्ध देवालयों और देवी देवताओं द्वारा भगवान विश्वनाथ के इस महापर्व पर शुभेच्छपूर्वक उपहार प्रेषित किए जाने का विहंगम प्रयोग है. इसी श्रृंखला में महाशिवरात्रि उत्सव के दृष्टिगत 7 फरवरी को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड  की ओर से भगवान श्री विश्वेश्वर (श्री काशी विश्वनाथ महादेव) के लिए उपहार और प्रसाद श्री काशी…

Read More

माँ वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन खुलेंगे पुरानी गुफा के कपाट

कटड़ा वैष्णो देवी भवन पर पुरानी गुफा के कपाट मकर संक्रांति के उपलक्ष पर बुधवार को विधीबद पूजा अर्चना के साथ खोले जाएंगे। हालांकि श्रद्धालुओं को उस समय ही पुरानी गुफा से दर्शन को मौका मिलेगा ,जब भवन में श्रद्धलुओं की कतारों में गिरावट होगी। 14 जनवरी बुधवार  विद्वानों द्वारा मंत्र उच्चारण के बाद पुरानी गुफा के कपाट खोल दिए जाएंगे। जिस दौरान श्राइन बोर्ड के आला अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Read More

वैष्णो देवी यात्रा: 24 घंटे में न पूरी करने पर जुर्माना नहीं, प्रशासन बढ़ाएगा सतर्कता

कटरा  हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू के कटरा पहुंचते हैं. आस्था, अनुशासन और सुरक्षा इस यात्रा की सबसे बड़ी पहचान रही है. बढ़ती भीड़ और बेहतर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड समय समय पर नियमों में बदलाव करता रहता है. अब यात्रा को लेकर कुछ नए नियम लागू किए गए हैं. जिनका हर श्रद्धालु के लिए मानना जरूरी है.  इन नियमों का उद्देश्य किसी श्रद्धालु पर सजा थोपना नहीं है. मकसद सिर्फ इतना है…

Read More

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए जरूरी खबर: वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज बदले

कटरा भारतीय रेलवे ने माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के समय और ठहराव में बदलाव किया है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उत्तरी रेलवे (NR) की ओर से इसे ऑपरेट किया जाता है। ट्रेन नंबर 26401/26402 कटरा-श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 191 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिसके लिए 2 घंटे 58 मिनट का समय लगता है। 29 अक्टूबर 2025 से यह ट्रेन रियासी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रुकेगी, जो पहले…

Read More

मां वैष्णो देवी यात्रा 5 अक्टूबर से 3 दिन के लिए स्थगित, श्राइन बोर्ड ने दी जानकारी

कटरा श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पहले ट्विटर) पर जानकारी दी है कि मौसम विभाग की चेतावनी के कारण यात्रा आज  5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक स्थगित कर दी गई है।श्राइन बोर्ड ने कहा है कि यात्रा 8 अक्टूबर 2025 से पुनः शुरू होगी। आधिकारिक सूत्रों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा की नई जानकारी के लिए हमेशा श्राइन बोर्ड के आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा…

Read More

मां वैष्णो देवी की यात्रा हुई आसान: बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवा से बढ़ी सुविधा

कटड़ा शारदीय नवरात्रों में हर कोई मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है। वीरवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन किया है। श्राइन बोर्ड ने मां वैष्णो देवी यात्रा को और भी आसान बना दिया है।  श्रद्धालु मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा चलाई जा रही हैलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा और भवन-भैरों घाटी रोपवे सेवा का लुत्फ उठा रहे हैं। श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार…

Read More

मां वैष्णो देवी हादसा: बारिश से मचा कहर, यूपी के 11 श्रद्धालुओं की मौत, योगी सरकार ने दिया मुआवजा

लखनऊ  जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बीते मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते पर भूस्खलन की चपेट में आकर 34 लोगों की जान चली गई, जिनमें उत्तर प्रदेश के 11 श्रद्धालु भी शामिल हैं। इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शवों को जल्द से जल्द और सम्मानपूर्वक उनके…

Read More

वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास पिस्टल लेकर पहुंची महिला पर FIR, गिरफ्तार

 जम्मू शराब विवाद के बाद अब माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है. कटरा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की है. ये महिला पिस्टल लेकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी. कटरा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है. यह महिला दिल्ली पुलिस के लिए काम करती है. जानकारी के मुताबिक, महिला जिस पिस्टल को लेकर पहुंची थी, उसका…

Read More

वैष्णो देवी के मार्ग पर लैंडस्लाइड, 3 श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

जम्मू  जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रहा है। यहां श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंछी हेलीपैड के पास आज भूस्खलन हो गया। इस हादसे में तीनों श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। इस हादसे के तुरंत बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। अभी भी कई तीर्थयात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बता दें कि पिछले दो दिन वैष्णो देवी में भारी बारिश हुई थी, जिसे…

Read More