मनेन्द्रगढ़/एमसीबी केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्वाकांक्षी “विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAMG)” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशालाएं आयोजित की गईं। 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाली इस योजना के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशालाओं में योजना की जानकारी, पात्रता, लाभ एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। मनेंद्रगढ़, भरतपुर एवं खड़गवां जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 120 लोगों ने भाग लिया।…
Read More
