लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार रेशम क्षेत्र के समग्र विकास, किसानों की आय में वृद्धि और रोजगार सृजन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गुरुवार को रेशम निदेशालय लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने यह बात कही। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं, बजट व्यय, प्रशिक्षण कार्यक्रमों व प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
Read MoreTag: Yogi government
पढ़ाई में पीछे छूटे बच्चों को मुख्यधारा में लाएगी योगी सरकार, कैच-अप शिक्षण अभियान को मिलेगी नई गति
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने बुनियादी शिक्षा में अधिगम अंतर (लर्निंग गैप) को समाप्त करने के लिए कैच-अप शिक्षण अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों, बीआरसी, बीएसए कार्यालयों और डायट में कैच-अप शिक्षण, निपुण लक्ष्य, कक्षा शिक्षण की 10 प्रभावी प्रथाओं तथा रीडिंग कैंपेन से संबंधित आईईसी सामग्री 31 जुलाई तक प्रदर्शित की जाएगी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने इस संबंध में सहायक शिक्षा निदेशकों (बेसिक), डायट प्राचार्यों,…
Read Moreयोगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने की दिशा में अहम पहल करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है। प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी शासनादेश के तहत आवेदन से लेकर सत्यापन, स्क्रूटनी और पीएफएमएस के माध्यम से सीधे बैंक खातों में छात्रवृत्ति हस्तांतरण तक प्रत्येक चरण की स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है। योगी सरकार का उद्देश्य पूरी प्रक्रिया…
Read Moreयोगी सरकार में UP खनन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 9 साल में ₹30 हजार करोड़ राजस्व
लखनऊ भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'जीरो टॉलरेंस' नीति, अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था से उत्तर प्रदेश का खजाना तेजी से समृद्ध हो रहा है। कभी भ्रष्टाचार और अवैध खनन के लिए चर्चित रहने वाला प्रदेश का भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग आज सुशासन का मॉडल बनकर उभरा है। योगी सरकार के बीते 9 वर्षों (2017 से 2026) के दौरान विभाग ने ₹30,524 करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक खनन राजस्व प्राप्त किया है। यह पूर्ववर्ती सपा सरकार (2012-2017) के 5 वर्षों में मिले महज ₹4,700 करोड़…
Read Moreयूपी में 47 लाख नए लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन योजना का लाभ
लखनऊ यूपी में 47 लाख लोगों के लिए खुशखबरी है. योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही करीब 47 लाख नए पात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत जोड़ने जा रही है. इसका मतलब है कि जिन गरीब और जरूरतमंद परिवारों का नाम अब तक राशन योजना में शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें भी फ्री में राशन मिलने का रास्ता साफ होगा. प्रदेश सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ नए नाम जोड़ना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना…
Read Moreभूजल सप्ताह-2026’ के जरिए जल संरक्षण को जनांदोलन बना रही योगी सरकार
लखनऊ उत्तर प्रदेश में जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए योगी सरकार ने ‘भूजल सप्ताह-2026’ का शुभारंभ कर एक महत्वपूर्ण पहल की है। 16 से 22 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का उद्घाटन जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोहिया पार्क एम्फीथिएटर गोमती नगर में किया। इस वर्ष अभियान का मुख्य संदेश 'जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प' रखा गया है, जो प्रदेश सरकार की जल बचाओ नीति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण…
Read MoreUP में वृद्ध-दिव्यांगों को घर बैठे मिलेगा राशन, योगी सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था
लखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित राशन कार्डधारकों के राहत के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब इन कार्डधारकों के घर तक राशन पहुंचाया जाएगा। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा है कि प्रदेश में वृद्ध, दिव्यांग एवं निराश्रितों को उनके घर तक राशन पहुंचाए जाएंगे। राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि ऐसे दिव्यांग अथवा वृद्ध या निराश्रित कार्डधारक जिनके घर पर अन्य कोई व्यक्ति अथवा परिवारजन देखभाल या सहयोग के लिए नहीं है, तो…
Read Moreगरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत प्रदेश सरकार करोड़ों जरूरतमंद परिवारों तक हर महीने मुफ्त राशन पहुंचाकर उनके जीवन को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। पारदर्शी व्यवस्था, तकनीक आधारित निगरानी और समयबद्ध वितरण के कारण उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यापक स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित हो रही है। खाद्य एवं…
Read Moreयोगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, एक दिन में रोपे गए 35.27 करोड़ से अधिक पौधे
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रविवार को नया इतिहास रच दिया। 'एक पेड़ मां के नाम' थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में पूरे प्रदेश में शाम छह बजकर 12 मिनट तक एक दिन (12 जुलाई, रविवार) में 35,27,89,926 पौधरोपण हुए। यह सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य 35 करोड़ से 27.89 लाख से अधिक है। सीएम योगी ने गोरखपुर से किया शुभारंभ, दो स्थानों पर लगाए पौधे माफिया के प्रति कठोर और बच्चों के लिए कोमलहृदय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद संवेदनशील…
Read Moreयोगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी
लखनऊ/आगरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नकली और अवैध दवा कारोबार के खिलाफ चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान में उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने आगरा में अब तक की सबसे बड़ी और सबसे निर्णायक कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के संगठित दवा सिंडिकेट की परतें खोल दी हैं। एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में 15 ड्रग इंस्पेक्टरों की विशेष टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर नकली दवाओं, सरकारी अस्पतालों की जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी, फर्जी बिलिंग, अवैध री-लेबलिंग, फिजीशियन सैंपलों…
Read Moreयोगी सरकार 13 प्रमुख नदियों के तट क्षेत्र पर रोपेगी 3.83 करोड़ से अधिक पौधे
लखनऊ योगी सरकार पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत उत्तर प्रदेश में 13 प्रमुख नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण करेगी। गंगा, यमुना, गोमती, सरयू, समेत कई प्रमुख नदियों के किनारे पौधरोपण होगा। गंगा के किनारे 4495.72 हेक्टेयर में 79.86 लाख से अधिक पौधरोपण होगा तो यमुना किनारे सर्वाधिक 647 स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां पौधरोपण कराए जाएंगे। नदियों के तट से पांच किमी. की परिधि में कुल 2673 स्थल चिह्नित किए गए हैं, इनके किनारे 22240 हेक्टेयर से अधिक में 3.83 करोड़ से अधिक पौधरोपण होगा। यमुना नदी के…
Read Moreजबूत अकादमिक मानव संसाधनों के दम पर सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता की नई इबारत लिख रही योगी सरकार
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयी शिक्षा में गुणवत्ता आधारित परिवर्तन की दिशा में मानव संसाधनों का सबसे व्यापक अकादमिक ढांचा तैयार कर रही है। प्रदेश सरकार का मानना है कि शिक्षा व्यवस्था में स्थायी बदलाव केवल विद्यालय भवनों, स्मार्ट क्लास या आधारभूत सुविधाओं से नहीं, बल्कि प्रशिक्षित, सक्षम और जवाबदेह शैक्षणिक नेतृत्व से संभव है। इसी नीति के अनुरूप एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन), जिला समन्वयक (निपुण), स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी), ईसीसीई एजुकेटर तथा विशेष शिक्षकों की नियुक्तियों को मिशन मोड में आगे बढ़ाया गया…
Read Moreयोगी सरकार का उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी खेल केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खेल और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी क्रम में मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 10 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पहल प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई…
Read Moreशिक्षा से संवर रहा भविष्यः योगी सरकार दे रही अनाथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान
लखनऊ. कोविड महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए योगी सरकार अभिभावक की भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत अनाथ और बेसहारा बच्चों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, बल्कि उनके बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। महिला कल्याण विभाग के द्वारा सरकार 8085 बच्चों को लैपटॉप वितरित कर उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ चुकी है। डिजिटल युग में यह पहल बच्चों के लिए ज्ञान और अवसरों के नए द्वार खोल रही है।…
Read Moreनिपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी ‘निपुण संकल्प कार्यशालाएं’
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को और अधिक प्रभावी तथा परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यालयों में सीखने के परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से जुलाई में प्रदेश के सभी जनपदों में ‘निपुण संकल्प कार्यशालाओं’ का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के 33 केंद्रों पर 6 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली इन कार्यशालाओं में विभिन्न जनपदों के शैक्षणिक अधिकारी और विशेषज्ञ प्रतिभाग…
Read More
