उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भेड़ियों का आतंक अभी भी खत्म नहीं हुआ, जानवरों के हमले लोगों को प्रशासन नहीं बचा रही: अखिलेश

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भेड़ियों का आतंक अभी भी खत्म नहीं हुआ है, जानवरों के हमले लोगों को प्रशासन नहीं बचा रही है, इसी को लेकर आज अखिलेश ने कहा है कि  सरकार अगर आदमखोर भेड़ियों को नहीं ढूंढ पा रही है तो ठोंको नीति के तहत एसटीएफ को भी इसमें लगाना चाहिए। एसटीएफ पर अगर इतना ही भरोसा है तो बहराइच भेजिए। एसटीएफ में सबसे ज्यादा जौनपुर के लोगों की पोस्टिंग हो रही है। ऐसा क्यों हो रहा है?

ये भी पढ़ें :  चुनाव में हार ही भाजपा का असली इलाज है, जब भाजपा जाएगी, तब ‘नौकरी’ आएगी : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि बीजेपी इतना बुरा हारेगी की आप कल्पना नहीं कर सकते हैं। लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। बीजेपी पहले अपना भस्मासुर ढूंढे। अभी हरियाणा और महाराष्ट्र सब हारेंगे। वक्फ को लेकर अखिलेश ने कहा कि सरकार धार्मिक काम में दखल ना दें। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में जानवरों का आतंक प्रदेशभर में देखने को मिल रहा है। योगी जी ने विधानसभा में जानवरों और सड़क दुर्घटना को खत्म करने की बात कही थी, लेकिन अभी भी इसका समाधान नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मांग किया है कि जानवरों की वजह से जिनकी भी जान गई है सरकार को उन्हें 10 – 10 लाख व घायलों को 1 लाख रुपए दें।

ये भी पढ़ें :  राम मंदिर धर्म ध्वज समारोह: अयोध्या में 100 टन फूलों से सजी भव्य सजावट

इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि मैने किसी महंत या धर्माचार्य को कुछ नहींं कहा है।  मुख्यमंत्री मठाधीश शब्द को अगर दूसरे तरह से लेते हैं तो मैं कहूंगा वो मठाधीश मुख्यमंत्री हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment