NIT रायपुर का 15वां दीक्षांत समारोह आज, इसरो के पूर्व चेयरमैन को दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

रायपुर

राजधानी रायपुर स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी NIT का आज 15वां दीक्षांत समारोह है. इस समारोह में खास बात यह है कि NIT रायपुर पहली बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने जा रही है. यह उपाधि ISRO के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट योगदान के लिए दी जाएगी.

ये भी पढ़ें :  भीषण सड़क हादसा: लौह अयस्क से लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 50 मीटर तक घसीटे गए, दो युवकों की दर्दनाक मौत

NIT के दीक्षांत समारोह में आज 1319 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें से 27 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह के लिए प्रबंधन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और विद्यार्थियों में अलग ही उत्साह देखा जा रहा है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment