महिला का पैर फिसलने से हुआ हादसा : नाला पार करने के दौरान घटी घटना, 21 घंटे बाद भी महिला की अब तक नहीं मिली कोई जानकारी

 

 

पीयूष गुप्ता, न्यूज़ राइटर, सरगुजा, 10 अगस्त, 2024

 

रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चेरा में शुक्रवार दोपहर 12 के करीब गांव के जंगल की ओर नाले को पार करने के दौरान पंडो जनजाति की महिला का पैर फिसलने से वह बह गई जिसका अब तक 21 घंटे से ज्यादा हो जाने पर भी पता नहीं चल सका है उसके साथ गई अन्य महिलाओं ने काफी खोजने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी, लंबित एरियर और महंगाई भत्ता देने वित्तमंत्री OP चौधरी का बड़ा फैसला

वहीं इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को दी गई जिनके द्वारा तत्काल एसडीआरएफ की टीम को भेजे जाने के निर्देश दिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है।

कल दोपहर एक बजे के करीब ग्राम चेरा की पांच महिलाएं जिसमें रजवंती पंडो पिता राम लोचन पंडो उम्र 55 वर्ष भी थी जो खुखड़ी खोजने जंगल की ओर गई थी सभी महिलाएं पांगन नदी में मिलने वाले बघुवार नाला को पार करके दूसरी ओर जा रहे थे इस दौरान चार महिलाएं तो निकल गई वही रजवंती फिसल गई एवं बहने लगी जिसे दौड़कर चारों ने बचाने का प्रयास किया परंतु धार इतना तेज था कि वह आगे निकल गई चारों महिलाओ द्वारा घंटो तक उसे खोजने का प्रयास किया जाते रहा परंतु अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी को करेंगे कवर्धा केन्द्रीय विद्यालय का वचुअर्ल लोकार्पण

इसकी जानकारी ग्राम के अन्य लोगों सहित पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को भी दिया गया जिनके द्वारा तत्काल एसडीआरएफ की टीम को मौके पर जाने का निर्देश दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment