ट्रंप के 50% टैरिफ से हिली मार्केट, Sensex-Nifty में भारी गिरावट, ये 10 शेयर हुए प्रभावित

मुंबई 

शेयर बाजार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक्स्ट्रा टैरिफ का असर साफ देखने को मिला है, जो आज से लागू होने वाला है. बता दें कि ट्रंप ने पहले भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था और रूसी तेल की खरीद पर एक्स्ट्रा 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो आज 27 अगस्त से प्रभावी होने वाला है. ऐसे में भारत पर कुल मिलाकर अब 50 फीसदी टैरिफ हो जाएगा. इसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई और BSE Sensex जहां 629 अंकों से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं NSE Nifty 200 अंकों से ज्यादा तक टूट गया. 

ये भी पढ़ें :  नवंबर के शुरुआती दिनों में कई त्योहारों और खास दिनों के कारण स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंकों में छुट्टियां रही

खुलते ही फिसल गया बाजार  
शेयर मार्केट (Share Market) में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 81,635.91 की तुलना में बुरी तरह फिसलते हुए 81,377.39 पर खुला. इसके बाद इसमें गिरावट और बढ़ गई और महज आधे घंटे के कारोबार के बाद ही Sensex गिरकर 630 अंक से ज्यादा टूटकर 81,000 के नीचे आ गया और 80,947 पर कारोबार करता दिखा. 

सेंसेक्स के जैसा ही असर Nifty इंडेक्स पर भी देखने को मिला और एनएसई का ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 24,967.75 के मुकाबले टूटकर 24,899.50 पर ओपन होने के बाद अचानत 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 24,763 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया. 

ये भी पढ़ें :  नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर ‘जनता के पैसे के गबन’ का आरोप, बीजेपी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये शेयर 
Trump Tariff से सहमे बाजार में अचानक आई तेज गिरावट के बीच कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूटकर कारोबार करते हुए नजर आए. इनमें लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Sunpharma Share 2.56%, Adani Ports Share 1.80%, Tata Steel Share 1.60% और Tata Motors Share 1.10% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.

मिडकैप कैटेगरी में शामिल PEL Share 2.82%, Emcure Share 2.65%, Bharat Forge Share 2.54%, Mazgaon Dock Share 2.48% फिसलकर कारोबार कर रहा था.स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा KITEX Share 4.99% फिसला, तो वहीं Praveg Share 4.80% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. 

ये भी पढ़ें :  26/11 मुंबई आतंकी हमलों के तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ जारी, ISI और लश्कर संग बैठकें, खुले राज

1207 शेयर गिरावट के साथ ओपन
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की खराब शुरुआत के दौरान शुरुआती ट्रेड में करीब 1036 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार की ओपनिंग की थी, तो वहीं 1207 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जो अपने पिछले बंद के मुकाबले गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले थे. इसके अलावा 151 कंपनियों के स्टॉक्स की फ्लैट ओपनिंग हुआ, यानी इनमें किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment