वेतन विसंगति समेत कई मांगों को लेकर सौंपा संगठन ने ज्ञापन, मांग पूरी नहीं हुई तो 19 अप्रैल से आंदोलन

 

नेहा शर्मा, रायपुर, न्यूज राइटर, 05 अप्रैल, 2023

 

तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने वेतन विसंगति दूर करने तथा अन्य लंबित मांगे पूरी करने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन सौपा, लंबे समय से लंबित उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देने से तहसीलदार एवम नायब तहसीलदार उपेक्षित महसूस कर रहे, संगठन में भारी असंतोष व्याप्त है मांग पूरी नहीं होने पर 19 अप्रेल से चरणबद्ध आंदोलन का आगाज होगा।

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे की अगुवाई में संघ ने मुख्य सचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव राजस्व एवम आपदा प्रबंधन विभाग, आयुक्त भू अभिलेख को संघ की ओर से पत्र लिखकर मांगों को दर्शाते हुए तहसीलदारों को सम्मानजनक व अन्य समकक्ष अधिकारियों के समान सातवें वेतनमान आयोग के लेवल 12 की गणना अनुसार तथा नायब तहसीलदारों को लेवल 10 के अनुसार वेतन प्रदाय किए जाने की मांग रखी है।

ये भी पढ़ें :  IND vs NZ 2nd odi in Raipur : रायपुर में मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले आई बड़ी खबर, टिकट होने के बाद भी ऐसे लोगों को नहीं मिलेगी एंट्री..

बता दें की तहसीलदार प्रशासन के अत्यंत महत्वपूर्ण अंग बनकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के साथ ही कानून व्यवस्था, अतिवृष्टि, अल्प दृष्टि, सूखा बाढ़, जनगणना, निर्वाचन, कार्यपालिक दंडाधिकारी के रूप में शव पंचनामा, शिनाख्ती की कार्यवाही करना, जन समस्या निवारण शिविरों में प्रकरणों एवं समस्याओं का निराकरण, राजस्व वसूली, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करना प्रोटोकॉल अंतर्गत वीआईपी ड्यूटी के साथ ही जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शासन के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं के समय अनुकूल एवं गुणवत्ता पूर्वक निराकरण में सहभागी बनकर कार्य करते हैं।

ये भी पढ़ें :  बडी़ खबर : छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज को बडा़ झटका, सुप्रीम कोर्ट ने 58 फीसदी आरक्षण जारी रखने अंतरिम राहत से किया इंकार

परंतु वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत लंबे अरसे से वेतन में सुधार नहीं होने एवम अन्य मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। वेतन में सुधार कर तहसीलदारों को सम्मानजनक व अन्य समकक्ष अधिकारियों के समान सातवें वेतनमान आयोग के लेवल 12 की गणना अनुसार तथा नायब तहसीलदारों को लेवल 10 के अनुसार वेतन प्रदाय किए जाने हेतु अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अपनी मांग रखी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment