बदला गया अजमेर के 45 साल पुराने ख़ादिम होटल का नाम, अब कहलाएगा अजयमेरू

 अजमेर

चार दशक से भी अधिक समय से अजमेर की पहचान रहा राजस्थान सरकार का होटल ख़ादिम अब अजयमेरू के नाम से जाना जाएगा . बीजेपी सरकार ने राजस्थान पर्यटन विभाग के इस सरकारी होटल का नाम बदलने के लिए आदेश जारी कर दिया है. बीजेपी के नेता लंबे समय से 45 साल पुराने अजमेर के इस सरकारी होटल का नाम बदलने की मांग कर रहे थे.

सोमवार को आरटीडीसी की मैनेजिंग डायरेक्टर सुषमा अरोड़ा ने इसका नाम बतलने के आदेश दिए. जिसके बाद जिला प्रशासन ने नाम बदलने की घोषणा की. प्रशासन का कहना है कि होटल का नया नाम अजमेर के गौरवशाली हेरिटेज और संस्कृति को प्रदर्शित करनेवाला है.

ये भी पढ़ें :  भजनलाल कैबिनेट की बैठक: राजस्थान को मिली महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की सौगात

खादिम का मतलब सेवक होता है जो अजमेर के सूफी संत ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की वजह से रखा गया था. अजमेर उत्तर से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मांग की थी कि इसका नाम बदला जाए और अजयमेरू रखा जाए. अजयमेरू मतलब वो दुर्ग पर्वत जो जीता ना सके. ये भी कहा जाता है कि सातवीं सदी में इस शहर को अजयराज चौहान ने बसाया था.

ये भी पढ़ें :  स्मृति मंधाना और जसप्रीत बुमराह को विजडन से मिला सम्मान, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए

बीजेपी की पुरानी मांग रही है कि अजमेर का नाम ही अजयमेरू रखा जाए . इनका दावा है कि पृथ्वी राज चौहान के समय इसका नाम अजयमेरू था लेकिन मुस्लिम हमलावरों ने इसका नाम बदल दिया. गौरतलब है कि बीते दिनों जयपुर में बीजेपी सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा मुहल्लों, सड़कों और चौक के मुस्लिम नाम बदले हैं.

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-जिलास्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान गुरुवार को, कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम

बता दें कि पहली बार होटल का नाम बदलने से पहले बीते कुछ समय से लगातार देश के कई शहरों के नाम सरकार ने बदले हैं. अभी दो माह पहले ही भारत सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया था. सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर 'श्री विजयपुरम' कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी.

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment