महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर आज हो सकती है साफ, CM पद के साथ आधे मंत्रालय भी लेगी BJP?

मुंबई
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर गुरुवार को साफ हो सकती है। इसी बीच खबरें हैं कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को 3 बड़े मंत्रालय दिए जा सकते हैं। हालांकि, अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ, लेकिन अटकलें हैं कि भारतीय जनता पार्टी सीएम के साथ आधे से ज्यादा विभाग अपने पास रख सकती है। महाराष्ट्र सरकार में अधिकतम 43 मंत्रालय हो सकते हैं।

किसे क्या मिलेगा
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भाजपा शिवसेना को 3 बड़े समेत 12 कैबिनेट बर्थ दे सकती है। वहीं, अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खाते में कैबिनेट की 9 सीटें आ सकती हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा करीब आधी कैबिनेट बर्थ अपने विधायकों में बांट सकती है। अभी आधिकारिक ऐलान बाकी है।

ये भी पढ़ें :  छग विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, आज सदन में गूंजेगा बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा 

एकनाथ शिंदे को क्या मिलेगा
रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना को शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग और जल संसाधन मिल सकता है। अटकलें ये भी हैं कि राज्य में पहले की तरह एक मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला चल सकता है। इनमें एक-एक पद शिवसेना और एनसीपी को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि अजित पवार ने अपने नेताओं से कहा है कि शपथ ग्रहण इस वीकेंड हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का बिहार में धुआंधार प्रचार, सभी प्रमुखों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने कर रहे अपील

भाजपा से हो सकता है सीएम
भाजपा या महायुति के अन्य दो दलों की तरफ से अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि राज्य का मुख्यमंत्री भाजपा से आ सकता है। इस दौड़ में पहले भी राज्य का शीर्ष पद संभाल चुके देवेंद्र फडणवीस का नाम आगे है। महायुति ने 288 में से 230 सीटें हासिल की है, जिनमें भाजपा 132 सीटों पर विजयी रही।

ये भी पढ़ें :  मंत्री सारंग ने कहा जब पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करता हैं, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होते है तब किसी ने काली पट्टी नहीं बांधी

क्या बोले एकनाथ शिंदे
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, 'मोदी और शाह जो भी निर्णय लेंगे, शिवसेना उसका पालन करेगी। उन्होंने दोहराया कि मैंने मोदी और शाह से कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर फैसला लेना चाहिए और यह हमारे लिए अंतिम होगा।' उन्होंने कहा, 'हम बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमें शाह और मोदी दोनों ने कहा था कि हम आपके पीछे पहाड़ की तरह खड़े हैं।

Share

Leave a Comment