पंजाब के स्कूलों का समय 1 अक्टूबर से से बदल जाएगा, सुबह 8.30 बजे लगेंगे और दोपहर 2.50 बजे छुट्टी होगी

पंजाब
पंजाब के स्कूलों का समय पहली अक्टूबर यानी मंगलवार से बदल जाएगा। सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 8.30 बजे लगेंगे और दोपहर 2.30 बजे छुट्टी होगी। इसी तरह सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.30 बजे लगेंगे और दोपहर 2.50 बजे छुट्टी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसे लेकर समुह जिला शिक्षा अफसरों को पत्र जारी कर दिया गया है।    

ये भी पढ़ें :  10 साल से ज्यादा उम्र के नाबालिगों को RBI का खास तोहफा, अब खुद का सेविंग अकाउंट होगा, दिया तोफा

पहले यह था स्कूलों का समय
1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक और सभी मिडिल/हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक है।

अब एक अक्टूबर से यह होगा स्कूलों का समय
1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और सभी मिडिल/हाई/सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहेगा। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment