दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया, कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, मौसम विभाग ने किया अपडेट

नई दिल्ली 
दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया है। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही आज शाम के समय आंधी के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी दी थी और येलो अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 28 जून की शाम को दिल्ली में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और फिर रात में आंधी तूफान आ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  26 राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि

इसके बाद 29 जून को भी शाम और रात को आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी लोगों को सतर्क करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

ये भी पढ़ें :  सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के चलते भारत के हाउसिंग सेक्टर में सकारात्मक बदलाव दिखा, घर का सपना पूरा

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक के लिए भी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। 30 जून और एक जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और 25-26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है जबकि 2 जुलाई को ये 35 और 27 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें :  आजमगढ़ में उगेगा दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम, कृषि विज्ञान केंद्र ने तैयार किया मदर प्लांट

3-4 जुलाई के लिए क्या अपडेट
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि 3 और 4 जुलाई को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। इन दोनों दिन अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment