रेलवे टीटीई पर छेड़छाड़ के आरोप की धमकी देकर महिला ने की तीन लाख ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा

जिले में एक महिला ने रेलवे टीटीई को झूठे छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी देकर एक साल में लगभग तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी महिला को झुंझुनू से गिरफ्तार कर लिया है।

थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा के अनुसार गिरफ्तार महिला रानी सोनी (35) मप्र के सागर जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र की निवासी है और वर्तमान में झुंझुनू जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पास रह रही थी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया दसवां संकल्प, ‘राइजिंग राजस्थान‘ से प्रदेश में सृजित होंगे रोजगार

पीड़ित टीटीई हरिगोपाल मीणा ने 2 मई को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 13 मार्च 2024 को उनकी ड्यूटी कोटा से अजमेर-जबलपुर दयोदया एक्सप्रेस में थी। चेकिंग के दौरान महिला थर्ड एसी कोच में यात्रा कर रही थी, जबकि उसके पास स्लीपर कोच का वेटिंग टिकट था। हरिगोपाल ने उसे स्लीपर कोच में जाने को कहा लेकिन महिला ने इससे इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें :  जयपुर स्थित इंटरनेशन एयरपोर्ट को और बेहतर बनाने के लिए 600 करोड़ के 14 प्रोजेक्ट शुरू

इसी दौरान महिला ने अपना मोबाइल गिरा दिया और आरोप लगाया कि फोन हरिगोपाल के कारण टूटा है। इसके बाद महिला ने टीटीई से संपर्क कर पैसे मांगने शुरू कर दिए और उनका मोबाइल नंबर भी ले लिया। कुछ समय बाद महिला ने छेड़छाड़ के झूठे आरोप लगाने की धमकी देकर हरिगोपाल को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

बदनामी के डर से हरिगोपाल ने महिला को ऑनलाइन पैसे देने शुरू कर दिए। शुरुआत में 5,000 रुपये दिए, फिर राजीनामे के नाम पर एक लाख रुपये मांगे गए। हरिगोपाल ने दो किश्तों में 20,000 और फिर 25,000 रुपये और भेजे। महिला बार-बार बच्चों की बीमारी और अन्य बहानों से पैसे मांगती रही और इस तरह एक साल में उसने लगभग तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-अलवर में देर रात लाठियों से पीटकर व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment