पेरिस के लूव्र में हड़कंप: चोरी के बाद बंद हुआ विश्व प्रसिद्ध म्यूजियम

पेरिस 
फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित मशहूर लूव्र म्यूजियम को रविवार की सुबह अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, संग्रहालय से बहुमूल्य आभूषणों की चोरी हुई है। फ्रांस की संस्कृति मंत्री राशिदा दाती ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि संग्रहालय में हुई इस चोरी की जांच चल रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, चोरों ने सुरक्षा प्रणाली को चकमा देकर संग्रहालय की प्रसिद्ध गैलरी से कीमती आभूषण चुरा लिए।

ये भी पढ़ें :  Chhattiagarh : राज्यपाल से एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय ने की सौजन्य भेंट

राशिदा दाती ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि आज सुबह लूव्र संग्रहालय के खुलने के समय डकैती का मामला सामने आया। चोरी की खबर के बाद जारी वीडियो फुटेज में संग्रहालय से बाहर निकलने के लिए आगंतुकों की लंबी कतारें दिखाई दीं, जबकि अन्य वीडियो में संग्रहालय के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नजर आई।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान-पंजाब के अस्पताल का स्टाफ निलंबित, डायलिसिस कराने आए मरीजों में फैला HIV संक्रमण

एएफपी न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से सूचना दी कि लुटेरे कथित रूप से आभूषणों को लेकर संग्रहालय से फरार हो गए। इस घटना के बाद लूव्र को पूरे दिन के लिए बंद रखा गया। संग्रहालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि वह ‘विशेष परिस्थितियों के कारण’ बंद रहेगा, लेकिन डकैती से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं साझा की।

ये भी पढ़ें :  ISIS के नए टेरर मॉडल से खलबली,अब रूस-ईरान ने किया ब्रिटेन की नाक में दम

आधिकारिक तौर पर म्यूजी डू लूव्र के नाम से जाना जाने वाले इस संग्रहालय लगभग 5 लाख कलाकृतियां है, जिसमें इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स भी शामिल हैं। इनमें लियोनार्डो दा विंची की मोना लिसा, द वेडिंग फीस्ट एट काना और द वर्जिन एंड चाइल्ड विद सेंट ऐनी जैसी अमूल्य कृतियां प्रमुख हैं।

Share

Leave a Comment